Viral Video: सांड पर चढ़ा स्कूटी चलाने का भूत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
bull ride scooty on road
सांड

Viral Video: स्कूटी चलाते हुए सांड का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रखा है. लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं, साथ ही सांड के इस अनोखे शौक की तारीफ भी कर रहे हैं. देखिए इस दिलचस्प वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सांड रास्ते से जा रहा होता है. तभी उसकी नजर रास्ते के किनारे लगी स्कूटी पर पड़ती है. वह पहले इधर-उधर देखता है. इसके बाद जो वह करता है, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा.

वीडियो में नजर आ रहा है कि सांड स्कूटी के पास जाता है और स्कूटी के खाली हिस्से में अपना सिर घुसा देता है. इसके बाद वह अपने सिर की मदद से चलाने लगता है. वह तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए कभी एक रास्ते से दूसरे रास्ते पर जाता है तो कभी दीवार से टकरा जाता है. लेकिन फिर भी वह हार नहीं मानता, वह बार-बार खड़ा होकर अपने सिर की मदद से स्कूटी चलाने की कोशिश में लगा रहता है. उसे देखकर साफ पता चलता है कि उसे इस काम में बड़ा मजा आ रहा है. रास्ते से गुजर रहे सभी लोग यह नजारा देखकर हैरानी में पड़ जाते हैं. यह पहली बार होगा जब किसी ने सांड को इस रूप में देखा गया होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: शादी के दिन दूल्हे को जलाते हुए दुल्हन का वीडियो वायरल!

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola