Viral Video: दुल्हन का जूड़ा-चोटी हुआ पुराना, अब बालों से छतरी बनाने का आया जमाना

Viral video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक दुल्हन को अपने बालों से छतरी का हेयर स्टाइल बनाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. देखिए इस वायरल वीडियो को.
Viral video: शादी के दिन आमतौर पर दुल्हन अपने साज-संगार को लेकर कशमकश में रहती है. कैसा मेकअप करे और कैसा हेयर स्टाइल करे, यह सवाल हमेशा दुल्हन के मन में रहता है. दुल्हनों के साज-सिंगार और हेयर स्टाइल से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस अनोखे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी का जोड़ा पहनकर बैठी हुई है. एक व्यक्ति उनके पास खड़ा है, जो उनका हेयर स्टाइल बना रहा है. वह दुल्हन का हेयर स्टाइल ऐसा बनाता है, जैसा आपने शायद ही अपनी जिंदगी में देखा होगा. मानसून के इस सीजन को देखते हुए, व्यक्ति महिला के बालों से छाते का डिजाइन बना देता है, ताकि दुल्हन बारिश में भीग न जाए. सोशल मीडिया पर दुल्हन के इस अनोखे हेयर स्टाइल को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. लोगों ने इस पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढ़े: Viral Video: बंदर के लिए महिला का छलका मां जैसा प्यार, हाथों से पानी पिलाते हुए वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए