भालू बना स्मार्ट चोर,  grocery store सामान उठा हुआ रफूचक्कर

Updated:
विज्ञापन
Viral Video bear steal food from grocery store
Viral Video bear steal food from grocery store

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक भालू को ग्रोसरी स्टोर से सामान चुराते देखा जा सकता है. देखिए भालू के इस अनोखे वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक भालू ग्रोसरी स्टोर के अंदर आ रहा है. धीरे-धीरे बिना आवाज किए स्टोर के अंदर आता है और पास रखे खाने को आराम से उठाकर वहां से वापस चला जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू शेल्फ पर रखा सामान उतारने की कोशिश कर रहा है.

लेकिन भालू के हाथ लगाते ही शेल्फ गिरने लगता है. भालू किसी तरह उसे संभालता है और एक भी चीज गिरने नहीं देता है. वहां रखे इतने सामान के बीच वह केवल एक सामान उठाता है और वहां से निकल जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. भालू के इस वीडियो को अभी तक 1.2 मिलियन लोगों ने देखा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: हाथ-पैर हुआ पुराना, चेहरे पर इस तरह मेहंदी लगाने का आया जमाना, वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola