Viral Video: बच्चे ने सांप को लगाया दो थप्पड़, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
Published by : Neha Kumari Updated At : 17 May 2025 9:35 AM

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नन्हा सा बच्चा जमीन पर बैठा हुआ है. वहीं, उसके सामने एक बड़ा सा सांप बैठा हुआ है. बच्चा नादानी में सांप को हाथों से पकड़ने […]
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नन्हा सा बच्चा जमीन पर बैठा हुआ है. वहीं, उसके सामने एक बड़ा सा सांप बैठा हुआ है. बच्चा नादानी में सांप को हाथों से पकड़ने की कोशिश करता है. सांप थोड़ा दूर होने की कोशिश करता है, लेकिन बच्चा जमीन पर घिसट-घिसट कर किसी तरह उसे पकड़ लेता है और उससे 2-3 थप्पड़ मार देता है.
हैरानी तो तब होती है जब सांप इसके बावजूद बच्चे को कुछ नहीं करता, बल्कि खुद को उसकी पकड़ से छुड़वाकर वहीं उसके पास बैठ जाता है. बच्चा बार-बार उसे हाथों से पकड़कर खिलौना समझकर खेलने की कोशिश करता है. सांप भी वहां से जाने का नाम नहीं लेता, वह बार-बार आकर बच्चे के पास बैठ जाता है. एक पल तो ऐसा आया जहां बच्चा सांप को उठाकर मुंह में डालने की कोशिश करता है. लेकिन सांप बिना उसे नुकसान पहुंचाए खुद को बार-बार उसके मुंह में जाने से रोकता है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: महिला माथे पर 8 मांग भर लगाती है सिंदूर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए