Viral Video: खीरा छीनकर भागते हुए नन्हे हाथी का वीडियो हुआ वायरल!

Updated:
विज्ञापन
Viral Video baby elephant snatch cucumber and run
Viral Video baby elephant snatch cucumber and run

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक हाथी को खीरा ठेल से खीरा लेकर भागते हुए देखा जा सकता है. देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों के एक समूह को सड़क से जाते हुए देखा जा सकता है. सड़क के पास ही एक व्यक्ति ठेले पर खीरा बेच रहा होता है, जिसे देखकर एक नन्हा सा हाथी दौड़ते हुए ठेले के पास आता है और अपनी सूंड से खीरा उठाने लगता है. लेकिन वह उठा नहीं पाता है. 

पास खड़ी महिला उसे एक खीरा उठाकर देती है, जिसे वह जल्दी से सूंड से पकड़ लेता है और दौड़ते हुए वापस अपने समूह के पास जाता है. सोशल मीडिया पर लोगों को नन्हे हाथी का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. लोग नन्हे हाथी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. 

यह भी पढ़े: Watch Video : ईरान में एंकर पढ़ रही थी न्यूज, गिर गया मिसाइल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola