Viral Video: दूल्हे को बाइक पर बैठाकर कुछ इस तरह भगाती दिखी दुल्हन! वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
bride

bride

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन बाइक चला रही है और दूल्हा उसके पीछे बैठा है. दुल्हन के लहंगे में इस तरह बाइक चलाने का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो रहे हैं. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: हर एक महिला के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है. कई महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी शादी के दिन कुछ अनोखा करें जिससे उनकी शादी का दिन और भी ज्यादा यादगार हो जाए. ऐसी ही एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है. वह अपनी शादी में कुछ ऐसा कारनामा करती है जैसा शायद ही आमतौर पर कोई दुल्हन करती है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दुल्हन बीच सड़क पर लाल रंग का लहंगा पहनकर बाइक चला रही है. बाइक के पीछे दूल्हा बैठा हुआ है जो कि मुस्कुरा रहा है. दुल्हन ने पूरे सोलह श्रृंगार कर रखा है. उन्हें देखकर लग रहा है कि जैसे अभी-अभी दोनों की शादी हुई है. दुल्हन को देखकर साफ समझ आ रहा है कि दुल्हन को इस तरह दूल्हे के साथ बाइक पर घूमने में बहुत मजा आ रहा है. दूल्हा भी अपनी दुल्हन को इस तरह खुश देखकर बहुत ही खुश नजर आता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: दो चूहों के बीच भयंकर लड़ाई, रेफरी बने 5 कुत्ते, वीडियो जीत लेगा दिल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola