Viral Post: बैंक वालों ने पीट लिया सिर, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Post

Viral Post

Viral Post: दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग हैं. जिनकी कुछ नादानी यह काम करने का ढंग दूसरे को हंसा देती है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया में ऐसे कारनामों वाले वीडियो और पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक पे इन स्लिप सुर्खियों में है. इसमें दिख रहा है कि किसी ने बैंक के पे इन स्लिप को बड़े हास्यास्पद तरीके से भरा है. देखने से लगता है कि इस सिर्फ मनोरंजन के लिए भरा गया है. सोशल मीडिया पर यह पे इन स्लिप वाली रसीद काफी तेजी से वायरल हुआ है. इस पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया है.

फार्म में क्या लिखा है?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्ट में साफ दिख रहा है कि इसमें तारीख वाली जगह पर 30 फरवरी लिखा है. खाताधारक के नाम की जगह सोनू की मम्मी लिखा हुआ है. इस खाता संख्या भी 18120317531 दर्ज किया गया है. 22 हजार रुपये की राशि जमा करने के लिए फॉर्म भरा गया है. सबसे मजेदार बाद की रसीद में राशि (रकम) वाली जगह पर ‘कन्या’ है. उसके नीचे लिखे कुल योग की जगह राजयोग लिखा है. हंसी ढिढोली के लिए भरे गए इस फॉर्स से लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है.

वायरल हो रही बैंक की रसीद

बैंक की रसीद वाला यह पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को _desisociety की आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक कई लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा ‘इंडियन मॉम ऑन टॉप’. एक यूजर ने लिखा ‘किसी ने तारीख पर गौर किया’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए बैंक के क्रेडिट वाउचर का इस्तेमाल कर ये है गलत हरकत हाय’. कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola