ePaper

Vikas dubey encounter: मारा गया विकास दुबे कानपुर वाला, सोशल मीडिया में पुलिस की थ्योरी पर उठ रहे ये सवाल

Updated at : 10 Jul 2020 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
Vikas dubey encounter: मारा गया विकास दुबे कानपुर वाला, सोशल मीडिया में पुलिस की थ्योरी पर उठ रहे ये सवाल

Vikas dubey encounter, Vikas dubey news, Vikas dubey Live: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी पांच लाख का इनामी कुख्यात विकास दुबे शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया. गुरुवार को जिस फिल्मी अंदाज में उसकी गिरफ्तारी हुई उसी अंदाज में आज उसका अंत हुआ. कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड की मारे जाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया में उबाल आ गया.

विज्ञापन

Vikas dubey encounter, Vikas dubey news, Vikas dubey Live, Vikas dubey update : कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी पांच लाख का इनामी कुख्यात विकास दुबे शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया. गुरुवार को जिस फिल्मी अंदाज में उसकी गिरफ्तारी हुई उसी अंदाज में आज उसका अंत हुआ. कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड की मारे जाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया में उबाल आ गया. विकास दुबे का मुठभेड़ कैसे हुआ, इसके जवाब में पुलिस की थ्योरी पर लोग सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठा रहे हैं.

कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. विकास दुबे की गिरफ्तारी या आत्म समर्पण के सवाल में उलझे लोगों को जैसे ही मुठभेड़ में मारे जाने की खबर लगी तो यह खबर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में आ गया. विकास दुबे को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल में लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. साथ ही उठ रहे हैं हजारों सवाल. जिस तरह से विकास दुबे की गिरफ्तारी से सवाल उठे थे, इसी तरह इस मुठभेड़ पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर #vikasDubeyEncounter और #FakeEncounter ट्रेंड करने लगा. देखें कुछ ट्वीट.


https://twitter.com/mr_gorwal_/status/1281417887379529728


https://twitter.com/janardanmis/status/1281424778331435009


https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1281424224062566401


https://twitter.com/IPSinghSp/status/1281423720217636865


कैसे मारा गया विकास दुबे

विकास दुबे का मुठभेड़ कैसे हुआ, इसके जवाब में पुलिस की थ्योरी पर लोग सवाल उठा रहे हैं. बता दें कि गुरुवार सुबह ही विकास दुबे का साथी प्रभात भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. पुलिस ने बताया कि वह पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था, जवाबी कार्रवाई मारा गया. ठीक इसी तरह विकास दुबे के मारे जाने के बारे में कई टीवी रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि विकास दुबे को यूपी एसटीएफ उज्जैन से कानपुर ला रही थी.

पुलिस ने बताया कि काफिले में एक गाड़ी कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उसी दौरान विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला. तब पुलिस ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया. उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. कुछ पुलिसकर्मियों के गायल होने की भी खबर है. घटना के बारे ज्यादा जानकारी उन्होंने नहीं दी.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola