Vidhan Sabha Upchunav 2020 Updates : 10 राज्यों के 54 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त, MP में 66.37 और UP में 51.57 प्रतिशत वोट पड़े
Vidhan Sabha Upchunav (bypoll election) 2020, LIVE Updates : बिहार चुनाव ( Bihar election 2020) के दूसरे चरण (second Phase) के मतदान के साथ ही देश में 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गये. यह उपचुनाव भाजपा(BJP) ही नहीं बल्कि विपक्ष के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है. all you need to know about bypoll election 2020 of Madhya Pradesh, uttar pradesh, gujarat, odisha, jharkhand with bihar election 2020
मध्यप्रदेश में 66.37 और उत्तर प्रदेश में 51.57 प्रतिशत मतदान
आज 10 राज्यों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव संपन्न हुआ. मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 28 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि गुजरात में आठ और उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर मतदान हुआ. झारखंड के दो सीटों पर भी आज मतदान हुआ. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में 66.37%, उत्तर प्रदेश में 51.57%, गुजरात में 57.98%, झारखंड में 62.51%, छत्तीसगढ़ में 71.99 प्रतिशत, हरियाणा में 68%, कर्नाटक में 51.3 प्रतिशत, नागालैंड में 83. 69 प्रतिशत, ओडिशा में 68.08 प्रतिशत और तेलंगाना में 81.44 प्रतिशत मतदान हुआ.
उपचुनाव : 54 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त
दस राज्यों के 54 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान समाप्त हो गया है. चुनाव परिणाम 10 नवंबर को घोषित किये जायेंगे जिसे मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है.
यूपी, एमपी सहित 10 राज्यों के 54 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
यूपी, एमपी सहित 10 राज्यों के 54 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे.
एक बजे तक औसतन 30.41 प्रतिशत वोट
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और अपराह्न एक बजे तक औसतन 30.41 प्रतिशत वोट पड़े. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों के उपचुनाव के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा. दोपहर एक बजे तक सभी सीटों पर औसतन 30.41 प्रतिशत वोट पड़े.
नागालैंड में दोपहर 1 बजे तक 71.92% मतदान
नागालैंड में दोपहर 1 बजे तक 71.92% मतदान हुए. नागालैंड में आज विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है.
दुमका में 1 बजे तक 46.96% मतदान
झारखंड के दुमका में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.96% हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए