Video Viral: होली के दिन हो गई उठा-पटक, सड़क पर दे दनादन… मारपीट करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Video Viral

Video Viral: सोशल मीडिया पर होली के दौरान सड़क पर मारपीट छिड़ गई. लोग आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Video Viral: होली के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग आपस में भिड़े हुए हैं. मारपीट हो रही है. उठापटक चल रहा है. वीडियो में कुछ लोग आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने से लग रहा है कि सभी नशे में हैं. एक शख्स यह वीडियो बना रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो बनाने के साथ कमेंट्री भी कर रहा है. वो कह रहा है. ‘भाई देख लो.. ये है होली का क्लेश. यही होता है पीने के बाद.’

इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है उसके पीछे दे दनादन जारी है. लोग जमकर उठापटक कर रहे हैं. कोई किसी से कम नजर नहीं आ रहा है. इस बीच पीछे से पुलिस के सायरन की आवाज आ रही है. पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर लड़ने वाले लोग कुछ शांत होते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. होली के माहौल को इसी तरह के लोग खराब करते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था. बीच सड़क पर मारपीट करने वाले लोगों पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने कमेंट किया कि “कोई क्लेश नहीं है ये लठ मार होली खेल रहे है यार, इसलिए कहते सावधान रहे होश में रहे क्योंकि त्यौहार कब लड़ाई में बदल जाए पता चलता है.” एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि “होली खेलने में क्लेश नहीं होता भांग पीने से होता है.”

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola