Video : सुबह–सुबह जोरदार धमाके से कांपी दिल्ली, घरों से बाहर भागे लोग

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Delhi shaken by loud explosion

Video : दिल्ली के बवाना में फैक्टरी में भीषण आग लगने से विस्फोट हो गया. इससे इमारत ढह गई. घटना का वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Video : दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक फैक्टरी में भीषण आग लगने के बाद विस्फोट हुआ और इमारत ढह गई. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर हादसे की भयावहता का पता चल रहा है. दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘तड़के चार बजकर 48 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 17 गाड़ियां सेक्टर दो में घटनास्थल पर भेजी गईं.’’ अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से परिसर में विस्फोट हुआ जिसके कारण इमारत ढह गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. देखें वीडियो

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कुछ ही देर बाद विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए. चारों ओर मलबा बिखरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola