22-23-24-25 और 26 जून तक बहुत तेज बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में चेतावनी, IMD का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jun 2025 10:15 AM

विज्ञापन

Very Heavy Rain Warning

Very Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग 22,23,24,25 और 26 जून तक देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो गई है. झमाझम बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जून से लेकर 26 जून तक देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 22,23,24,25 और 26 जून को उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों में भारी में बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. उसके बाद अगले 4 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है,जिसके साथ मध्य क्षोभमंडल में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल में एक ऊपरी साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है. एक टर्फ उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश से दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक फैली हुई है, जो दक्षिण-पश्चिम बिहार और मध्य प्रदेश के मध्य भागों से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजरती है.

उत्तराखंड बारिश बारिश और भूस्खलन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, जबकि बद्रीनाथ मंदिर की तलहटी में अलकनंदा नदी में जल प्रवाह अचानक बढ़ने के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं को तट से दूर रहने को कहा है.अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह मुनकटिया के पास भूस्खलन होने से मलबा से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर आ गया जिससे मोटर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया.

राजस्थान में कई इलाकों पर मूसलाधार बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक बारिश माउंट आबू में हुई. यहां करीब 180 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रह सकता है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान में अधिकांश जगहों पर बारिश हुई वहीं कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश हुई.

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून को मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है. 21 से 27 जून मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की उम्मीद है. 22 से 27 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकता है . इसके अलावा बिहार में 22 से 24 जून तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं 22, 24 और 25 जून को झारखंड में तेज बारिश हो सकती है.

पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 27 जून तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 22 से 27 जून तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी में भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश, कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola