Very Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे में बारिश का तांडव, 7 दिन बचकर निकलें घर से

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert Today IMD Alert

Heavy Rain Alert Today IMD Alert

Very Heavy Rain Alert : अगले 6-7 दिनों के दौरान देश के कुछ राज्यों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 जुलाई को ओडिशा के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों का मौसम होने वाला है खराब.

विज्ञापन

Very Heavy Rain Alert : अगले 6-7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 24 से 25 जुलाई के बीच तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 24 और 25 जुलाई को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. 24 से 28 जुलाई के बीच देश के पूर्वी और मध्य भागों में बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 25 जुलाई को ओडिशा में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

बंगाल, बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

24 से 28 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसी तरह, 24 से 28 जुलाई के बीच गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश हो सकती है. 25 से 27 जुलाई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना है. 26 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और 25 से 28 जुलाई तक पूर्व मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 24 और 25 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार में 24 और 25 जुलाई को मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो सकती है भारी वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 24 जुलाई को, फिर 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है. यहां 27-28 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में 24 से 29 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. पंजाब और हरियाणा में 24 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में 26 से 29 जुलाई तक बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 28 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना है.

विभाग के अनुसार, पश्चिम राजस्थान में 27 से 29 जुलाई, जबकि पूर्वी राजस्थान में 26 से 29 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola