Vande Bharat Express: रांची-पटना सहित देश के इन 5 रूटों पर एक साथ दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे रचेगा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

Vande Bharat Express train 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की शुरुआत करेंगे. जिसमें एक जगह खुद पीएम मोदी मौजूद रहेंगे और वंदे भारत को हरी झंडी दिखायेंगे, जबकि अन्य चार जगहों पर वर्चुअल इसकी शुरुआत करेंगे.

विज्ञापन

झारखंड-बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात जल्द मिलने वाली है. रेलवे ने रांची-पटना सहित एक साथ पांच रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की शुरुआत करेंगे. जिसमें एक जगह खुद पीएम मोदी मौजूद रहेंगे और वंदे भारत को हरी झंडी दिखायेंगे, जबकि अन्य चार जगहों पर वर्चुअल इसकी शुरुआत करेंगे.

जानें किन-किन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

खबर के अनुसार जिन पांच मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा, उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल है. यह पहला मौका है जब पांच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक ही दिन शुरू होगा.

Also Read: Photos: पटना से चलकर रांची के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें खूबियां

देश में फिलहाल दौड़ रही हैं 18 वंदे भारत ट्रेन

देश में इस समय विभिन्न राज्यों में कुल 18 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं. मालूम हो रेलवे ने सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन नयी दिल्ली से वाराणसी के बीच चलायी गयी थी.

  • दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली.

  • तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी

  • चौथी नई दिल्ली से हिमाचल के बीच शुरू की गई.

  • 5वीं वंदेभारत चेन्‍नई से मैसूर

  • 6ठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चलायी गयी.

  • 7वीं वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी

  • 8वीं वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम

  • 9वीं मुंबई से सोलापुर

  • 10वीं मुंबई से शिरडी

  • 11वीं भोपाल से निजामुद्दीन

  • 12वीं सिकंदराबाद से तिरुपति

  • 13वीं चेन्‍नई से कोयंबटूर

  • 14वीं दिल्‍ली से अजमेर

  • 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड

  • 16वीं भुवनेश्‍वर से हावड़ा

  • 17वीं ट्रेन दिल्‍ली से देहरादून

  • 18वीं न्‍यू जलापाईगुड़ी से गुवाहाटी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola