ePaper

Vande Bharat: नॉर्थईस्ट में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें किन रुट्स पर कर सकेंगे सफर

Updated at : 26 Mar 2023 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat: नॉर्थईस्ट में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें किन रुट्स पर कर सकेंगे सफर

पूर्वोत्तर भारत में जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाने वाली है. खबरों की माने तो इस ट्रेन की शुरुआत 14 अप्रैल से की जाने वाली है. अगर ऐसा होता है तो यहां रहने वाले लाखों लोगों को काफी फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Vande Bharat Express in NorthEast: देश के कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गयी है. वंदे भारत एक्सप्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. सरकार इस प्रोजेक्ट पर काफी तेजी से काम कर रही है. अगर आप नॉर्थईस्ट में रहने वाले हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर साबित हो सकती है. खबरों की अगर माने तो देश में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से अजमेर वाया जयपुर दौड़ने वाली है. इसी के साथ खबर यह भी है कि नॉर्थईस्ट को भी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है. अगर ऐसा हो जाता है तो यहां रहने वाले लाखों लोगों को काफी फायदा मिलेगा. सामने आयी जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली, पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं.

सिक्किम के रंग्पो तक पहुंच जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

अधिकारी के अनुसार, वह राज्य के दौर के समय ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. एनएफआर वर्तमान में केवल पश्चिम बंगाल में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाता है. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6 मार्च को कहा था कि दिसंबर 2024 तक वंदे भारत सिक्किम के रंग्पो तक पहुंच जाएगी. अगर आप नहीं जानते तो बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम वाणिज्यिक परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसके परीक्षण के दौरान गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होती है. भारत में अधिकतर रेल की पटरियों पर तेज रफ्तार ट्रेन नहीं चल सकती इसलिए ट्रेन को अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता है. NFR के एक अधिकारी ने इस एक्सप्रेस ट्रेन के रफ़्तार पर बात करते हुए बताया कि- नई गुवाहाटी- न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Mann Ki Baat : पीएम मोदी के मन की बात का आज 99वां एपिसोड, अंगदान करने वालों की सराहना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola