Mann Ki Baat : पीएम मोदी के मन की बात का आज 99वां एपिसोड, अंगदान करने वालों की सराहना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Mar 2023 11:43 AM
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने खास कार्यक्रम मन की बात की 99वां एपिसोड पेश करेंगे. आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी बंगाल के मछुआरों से भी बात करेंगे. पीएम मोदी उनका हाल जानेंगे साथी ही उनकी समस्याओं पर भी विचार करेंगे.
सुरेखा यादव बनीं वंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट
मन की बात में पीएम मोदी ने इस बात पर गर्व जताया कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने बनाया एक और रिकॉर्ड वह वंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट भी बन गई हैं
नारी शक्ति उभरती भारतीय शक्ति- पीएम मोदी
Mann Ki Baat के 99वें संस्करण में पीएम मोदी ने नारी शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि, नारी शक्ति उभरती भारतीय शक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. नागालैंड में 75 साल में पहली बार दो महिला विधायक अपनी जीत के साथ विधानसभा पहुंची हैं.
त्रिपुरा केसीएम माणिक साहा ने सुनी मन की बात
देश में ऑर्गन डोनेशन को लेकर जागरुकता बढ़ी है
Mann Ki Baat के 99वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में देश में अंगदान के 5000 से भी कम मामले थे लेकिन 2022 में यह बढ़कर 15000 से अधिक हो गया.
ऑर्गन डोनेशन पर बोले पीएम मोदी
अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आर्गन डोनेशन को लेकर बात की. उन्होंने इसकों लेकर एक परिवार से भी बात की जिन्होंने अपनी बेटी का ऑर्गन डोनेट किया है. पीएम मोदी ने इस परिवार की बहुत-बहुत तारीफ की है.
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को अपने खास कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश से बात करेंगे. यह मन की बात का 99वां और इस साल का तीसरे एपिसोड है. साल 2014 को 3 अक्टूबर यानी विजयादशमी के मौके पर पीएम मोदी ने इस रेडियो कार्यक्रम की सुरूआत की थी. अबतक कार्यक्रम के 98 एपिसोड पूरे हो चुके हैं. गौरतलब है कि पीएम मोदी हर महीने की आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम पेश करते हैं, जिसके जरिए पीएम मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं.
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए