उत्तराखंड में बारिश का हड़कंप, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Uttarakhand Rain video: उत्तराखंड में रविवार को अचानक हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया. हालात इतने खराब हो गए कि बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई. बारिश के इस डरावने रूप का वीडियो सामने आया है. आप भी देखिए इस रूह कपा देने वाले वायरल वीडियो को.
Uttarakhand Rain video: उत्तराखंड में 4 मई को अचानक मौसम में बदलाव आया. अचानक से उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने लगी, जिसके कारण कई इलाकों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और बाढ़ तक की स्थिति पैदा हो गई. बारिश द्वारा मचाई गई तबाही का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे आप बारिश के इस विकराल रूप का अंदाजा लगा सकते हैं.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में बारिश का पानी ऊंचे इलाके से नीचले इलाके में कहर बनकर गिर रहा है. पानी की धार इतनी तेज है कि उसमें यदि कोई फंस जाए तो शायद ही वह बच पाए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जब बारिश के इस डरावन रूप का वीडियो आया, तब लोगों की रूह कांप गई. लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड के निवासियों के लिए चिंता जताई है.
पहाड़ में एक बारिश ने ही रौद्र रूप दिखा दिया। उत्तराखंड में मसूरी के नज़दीक हिल नगरी कैम्पटी फॉल में इतना पानी आया की यहाँ एन्जॉय करने आए लोग भाग खड़े हुए।#Uttarakhand #KemptyFalls pic.twitter.com/TcjE441BVg
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) May 4, 2025
यह भी पढ़े: Viral Video: गर्मी से बचने का आदमी ने निकाला खतरनाक जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए