Viral Video: गर्मी से बचने का आदमी ने निकाला खतरनाक जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

Updated:
विज्ञापन
man cover fan with plastic cover and sleep inside of it
गर्मी से बचने के लिए व्यक्ति ने निकाला खतरनाक जुगाड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को पंखे के चारों ओर प्लास्टिक का कवर लगाकर उसके अंदर घुसकर सोते देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस अनोखे जुगाड़ के वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: गर्मियों के दिन आमतौर पर लोग गर्मी से बचने के लिए घर में एसी, पंखा या कूलर लगवाते हैं. ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजों को खाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते हैं. लेकिन एक व्यक्ति ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ निकाला जिससे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अजीबो-गरीब वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति घर के बाहर खुले में सो रहा है. उसके सामने एक स्टैंड पंखा रखा हुआ है, जिसके चारों ओर बड़ा सा प्लास्टिक का लंबा और गोल आकार का कवर लगा हुआ है. जिससे पंखे की हवा आस-पास नही फैल रही है और केवल उस कवर के अंदर जा रही है. व्यक्ति उस कवर को खोलता है और उसके अंदर घुस जाता है. व्यक्ति कवर के सामने वाले हिस्से को काट देता है ताकि हवा उसे छूकर बाहर चला जाए और उसे कवर के अंदर घुटन भी न हो. व्यक्ति के इस अनोखे जुगाड़ के वीडियो को सोशल मीडिया पर 2.1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है और 4.4 मिलियन लोगों ने इसे शेयर किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पति निकला टकला तो पत्नी ने सिर पर ही बेल दी रोटी! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola