Uttarakhand floodsNews : मुख्यमंत्री रावत ने की है अफवाह ना फैलाने की अपील, घटनास्थल पहुंच ले रहे हैं हालत का जायजा

Trivendra Singh Rawat : उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले में ग्लेशियर (glacier) टूटने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अभी तक इस प्राकृतिक आपदा से 100-150 लोगों के मारे जाने की आशंका है. प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं.
Trivendra Singh Rawat : उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अभी तक इस प्राकृतिक आपदा से 100-150 लोगों के मारे जाने की आशंका है. प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री रावत ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किया और प्रदेश के लोगों को यह भरोसा दिलाया कि सरकार बचाव कार्य में जुटी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया और अफवाहों से बचने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि पुराना वीडियो शेयर कर लोगों को भ्रमित ना करें.
मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ – मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने video share कर panic ना फैलाएँ। स्थिति से निपटने के सभी ज़रूरी कदम उठा लिए गए हैं । आप सभी धैर्य बनाए रखें।
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 7, 2021
मुख्यमंत्री रावत को आईटीबीपी और सेना के लोगों ने स्थिति की जानकारी दी. अभी आशंका जतायी जा रही है कि घटना में 100-150 लोग हताहत हो सकते हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ का पानी घटा है. रावत ने ट्वीट किया, राहत की खबर ये है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है.
नदी का जलस्तर सामान्य से अब एक मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है. राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है. नदियों में आयी बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




