India-China Tension: भारत के साथ आया अमेरिका, कहा- हमारी रणनीति चीन को हर मोर्चे पर पीछे धकेलने की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

India-China Border Tension : अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बिगन ने ‘तीसरे भारत-अमेरिका नेतृत्व सम्मेलन’ कहा कि चीन अपने हितों के हर मोर्चे पर लड़ाई तेज कर रहा है.

विज्ञापन

India-China Border Tension : पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है. तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत भी जारी है. इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर भारत का खुला समर्थन किया है. अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बिगन ने ‘तीसरे भारत-अमेरिका नेतृत्व सम्मेलन’ कहा कि चीन अपने हितों के हर मोर्चे पर लड़ाई तेज कर रहा है. अमेरिका की रणनीति भारत के गलवान घाटी पर संप्रभुता के दावे सहित सभी मोर्चों पर चीन को पीछे धकेलने की है.

विज्ञापन

अमेरिकी उप विदेश मंत्री स्टीफन बिगन ने ‘तीसरे भारत-अमेरिका नेतृत्व सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि तार्किक संतुलन और साझे हित की तलाश करने के बजाय अमेरिका ने पाया कि प्रौद्योगिकी की चोरी हो या अन्य देशों के जमीन और समुद्री इलाकों पर राष्ट्रीय संप्रभुता का दावा, चीन ने जितना हो सकता था, उतना मौकों का दोहन किया. उन्होंने आगे कहा कि हमारी रणनीति चीन को वस्तुत: हर क्षेत्र में पीछे धकेलने की है. हम यह सुरक्षा के क्षेत्र में कर रहे हैं. हम यह पर संप्रभु इलाकों पर दावा जताने की उसकी बेमानी मांगों के संदर्भ में कर रहे हैं, चाहे भारत-चीन सीमा पर भारत की गलवान घाटी का मामला हो या फिर दक्षिण प्रशांत सागर का.

Also Read: India-China Tension: भारतीय सैनिकों के आगे चीनी कैमरे और सेंसर फेल, PLA को धूल चटा जवानों ने ऊंचाई पर किया कब्जा

बता दें कि चीन ने 29-30 अगस्त को भी पैंगोंग झील इलाके में कब्जे का प्रयास किया था, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया. 29/30 अगस्त को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पेंगोंग त्सो झील (Pangong Lake) के पास हुई झड़प के बाद तनाव बरकरार है. वहीं इस तनाव के बीच भारतीय सेना ने पेंगोंग त्सो (Pangong Lake) झील के दक्षिणी किनारे को भारत ने अपने अधिकार में ले लिया है. यहां की कई चोटियों पर भारतीय सेना के जवान तैनात हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola