Video : आप सांसद के निलंबन पर बवाल, विपक्षी पार्टियों ने पूरी रात दिया धरना
Published by : Raj Lakshmi Updated At : 25 Jul 2023 3:08 PM

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेता मणिपुर के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेता मणिपुर के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ सोमवार को संसद परिसर में पूरी रात धरने पर बैठे रहे. विपक्षी नेताओं का यह धरना सोमवार को दिन के समय शुरू हुआ और पूरी रात जारी रही. सांसद आज भी प्रदर्शन करते रहेंगे.
धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद संजय सिंह ने कहा, कल पूरी रात हमलोग गांधी प्रतिमा के सामने बैठे रहे. हमारी एक ही मांग है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कि उनको मणिपुर हिंसा पर जवाब देना होगा. देश का एक ऐसा हिस्सा जो हमारा बॉर्डर क्षेत्र में स्थित है, वहां पिछले 80-90 दिनों से हिंसा जारी है, तो प्रधानमंत्री खामोश क्यों रह सकते हैं. देश के केंद्रीय मंत्री का घर जला दिया गया, राज्य की महिला मंत्री का घर जला दिया गया. छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों की हत्या हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए