UP Bypolls 2024 : I-N-D-I-A गठबंधन में फूट की खबर के बीच राहुल गांधी के हाथ में हाथ डाले नजर आए अखिलेश यादव
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Oct 2024 1:15 PM
Akhilesh Yadav with Rahul Gandhi
UP Bypolls 2024 : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा करके कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है.
UP Bypolls 2024 : यूपी में उपचुनाव के पहले राजनीति गरमा गई है. इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानि ‘इंडिया’ (I-N-D-I-A) को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ गठबंधन के उम्मीदवार उतारने के ऐलान के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. कांग्रेस के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा- दोनों दलों ने संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाने का संकल्प लिया है.
आखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि हमने ये ठाना है, संविधान, आरक्षण, सौहार्द बचाना है…बापू-बाबासाहेब-लोहिया के सपनों का देश बनाना है… सपा प्रमुख ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. इसमें दोनों नेता नेता एक-दूसरे का हाथ उठाये एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं.
कांग्रेस उपचुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ऐलान किया था कि उपचुनाव में सभी 9 सीट पर ‘इंडिया’ के उम्मीदवार उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ पर चुनाव लड़ेंगे जो 13 नवंबर को होने वाला है. कांग्रेस और सपा एकजुट हैं और ‘इंडिया’ उपचुनाव में जीत की नई इबारत लिखने का काम करेगा. सपा ने 9 में से दो सीट गाजियाबाद और खैर ‘इंडिया’ में उनकी सहयोगी कांग्रेस को दी थीं, लेकिन अटकलें है कि कांग्रेस उपचुनाव लड़ने में इच्छुक नहीं है.
उत्तर प्रदेश की 9 सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को
उत्तर प्रदेश की 9 सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होने वाले हैं जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. जिन विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं उनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शमिल हैं.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










