Unlock 1 : खुलने जा रहे हैं धार्मिक स्थल, देखें मंदिर-मस्जिद-चर्च में कैसी चल रही है तैयारी, इस बातों का आपको रखना होगा ध्यान

Updated:
विज्ञापन
Unlock 1 : खुलने जा रहे हैं धार्मिक स्थल, देखें मंदिर-मस्जिद-चर्च में कैसी चल रही है तैयारी, इस बातों का आपको रखना होगा ध्यान

आठ जून से अनलॉक 1 (Unlock 1) के तहत धार्मिक स्थल खोलने की तैयारी हो चुकी है. पिछले दिनों कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी,Standard operating procedure) यानी गाइडलाइंस जारी कर दी गयी है जिसमे बताया गया है कि पूजा करते वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना होगा. इसके बाद मंदिर मस्जिद चर्च को पुन: खोलने की तैयारी जोरों पर जारी है. आइए एक नजर डालते हैं कुछ धार्मिक स्थलों पर जहां खोलने की तैयारी चल रही है…

विज्ञापन

आठ जून से अनलॉक 1 (Unlock 1) के तहत धार्मिक स्थल खोलने की तैयारी हो चुकी है. पिछले दिनों कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी,Standard operating procedure) यानी गाइडलाइंस जारी कर दी गयी है जिसमे बताया गया है कि पूजा करते वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना होगा. इसके बाद मंदिर मस्जिद चर्च को पुन: खोलने की तैयारी जोरों पर जारी है. आइए एक नजर डालते हैं कुछ धार्मिक स्थलों पर जहां खोलने की तैयारी चल रही है…

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर

केरल में तिरुवनंतपुरम का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर लोगों के लिए मंगलवार(9 जून) से खुल रहा है. मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि हम केंद्र और राज्य सरकारों की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कर रहे हैं. हम लाइन लगाने के वर्चुअल सिस्टम की शुरुआत कर रहे हैं.

undefined
बद्रीनाथ मंदिर

उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में तैयारी चल रही है. देश में कल (8 जून) से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं, इसके लिए बद्रीनाथ मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तैयारियां चल रही हैं.

undefined
जामिया मस्जिद (बेंगलुरू)

मक़सूद इमरान इमाम जामिया मस्जिद (बेंगलुरू) ने बताया कि मस्जिद में ज्यादा उम्र और 10 साल से छोटे बच्चों को अंदर आने की इजाज़त नहीं होगी. लोग सैनेटाइजर टन्नल से प्रवेश करके ही अंदर आएंगे. पहले जुम्मा के दिन 10000 के करीब लोग नमाज़ अदा करने आते थे लेकिन अब 1000-1500 लोग ही नमाज़ अदा कर पाएंगे.

undefined
कैथेड्रल चर्च

देश में धार्मिक स्थल कल से खुलने को तैयार हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च में भी प्रार्थना करने की तैयारी की जा चुकी है.

undefined
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जामा मस्जिद

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जामा मस्जिद को खोलने से पहले गाइडलाइंस जारी की गई. इसके अनुसार मस्जिद में बिना मास्क के किसी को भी दाखिला नहीं मिलेगा. नमाज से पहले नमाज के बाद किसी भी तरह की मीटिंग नहीं होगी. सिर्फ फर्ज़ नमाजें पढ़ें और घर को जाएं. वुजू अपने घर से कर के आएं.

undefined

केंद्र सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार निषिद्ध क्षेत्रों में मौजूद धार्मिक स्थल जनता के लिए बंद रहेंगे, लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर स्थित धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं. आइए इसपर डालते हैं एक नजर…

1. धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी होती है, इसलिए ऐसे परिसरों में भौतिक दूरी के नियम तथा अन्य एहतियाती उपायों का पालन किया जाएगा.

2. संक्रमण के संभावित प्रसार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों में गायन समूहों को अनुमति नहीं दी जाएगी, बल्कि इसकी जगह रिकॉर्डेड भजन बजाए जा सकते हैं.

3. पूजा के दौरान सामूहिक प्रार्थना से बचा जाना चाहिए और प्रसाद वितरण तथा पवित्र जल के छिड़काव जैसी चीजों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

Also Read: कोरोना के कारण कॉन्टैक्टलेस एटीएम लाने की तैयारी कर रहे बैंक, जानें कैसे निकलेंगे पैसे

4. धार्मिक स्थलों पर प्रतिमाओं और पवित्र पुस्तकों को छूने से भी बचना चाहिए तथा वहां प्रवेश के लिए लगी लाइन में कम से कम छह फुट की भौतिक दूरी रखी जानी चाहिए.

5. मंत्रालय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, अधिक उम्र वाले या किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और उन्हें लोगों के सीधे संपर्क में आने जैसे कार्य से बचना चाहिए.

Posted By: Amitabh Kumar

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola