Chhota Rajan: उद्धव गुट के नेता ने मनाया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का बर्थडे, केक पर लिखा- बिग बॉस

Pokhara: Rescue operation underway after a Yeti Airlines’ passenger plane with 72 people onboard crashed into a gorge while landing at the Pokhara airport, Sunday, Jan. 15, 2023. At least 32 people lost their lives in the incident, according to officials. (PTI Photo)(PTI01_15_2023_000148B)
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का जन्मदिन 13 जनवरी को था. उस दिन महाराष्ट्र के चेंबुर में गैंगस्टर के करीबी सहयोगी नीलेश पराडकर ने बर्थडे मनाया. छोटा राजन के बर्थडे के लिए जो केक मंगाया गया था, उसमें बिग बॉस लिखा हुआ था.
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भले ही जेल की हवा खा रहा है, लेकिन बाहर उसके गुर्गों ने उसका जन्मदिन बड़े धूमधामसे मनाया. लेकिन इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेता का नाम भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि उद्धव के नेता ने छोटा राजन का बर्थडे मनाया. हालांकि मुंबई पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है.
महाराष्ट्र के चेंबूर में मनाया गया छोटा राजन का बर्थडे
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का जन्मदिन 13 जनवरी को था. उस दिन महाराष्ट्र के चेंबुर में गैंगस्टर के करीबी सहयोगी नीलेश पराडकर ने बर्थडे मनाया. छोटा राजन के बर्थडे के लिए जो केक मंगाया गया था, उसमें बिग बॉस लिखा हुआ था. अंडरवर्ल्ड का जन्मदिन मनाने के मामने में मुंबई पुलिस ने छोटा राजन के करीबी को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया. नीलेश पराडकर पर कई मामले पहले से दर्ज हैं.
Police registered a case & arrested gangster Chhota Rajan's close aide from the Chembur area, who was celebrating his birthday. Gangster's close aide Nilesh Paradkar had many cases against him. He will be presented in court today: Mumbai Police pic.twitter.com/gUSrgMfbf6
— ANI (@ANI) January 15, 2023
25,000 रुपये के मुचलके पर नीलेश पराडकर को जमानत
मुंबई पुलिस ने आरोपी नीलेश पराडकर को भोईवाड़ा कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने नीलेश पराडकर को 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी. अदालत ने आरोपी नीलेश पराडकर को 7 दिनों के लिए तिलक नगर थाने में उपस्थित होने और अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है.
उद्धव गुट ने नीलेश को बनाया नवी मुंबई का संपर्क अधिकारी
बताया जा रहा है कि छोटा राजन का बर्थडे मनाने के आरोप में गिरफ्तार नीलेश पराडकर को उद्धव ठाकरे गुट ने नवी मुंबई का संपर्क अधिकारी बनाया है.
खेल प्रतियोगिता में लगे छोटा राजन के पैनर-पोस्टर
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का केवल जन्मदिन मनाने का मामला भर सामने नहीं आ रहा है, बल्कि ऐसी भी खबर है कि मुंबई के गणेश मैदान तानाजी नगर इलाके में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उसके बैनर और पोस्टर भी लगाये गये. हालांकि बैनर-पोस्टर की जानकारी मिलने के फौरन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को वहां से हटाया. मुंबई पुलिस ने मलाड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उसके जन्मदिन पर बधाई देने वाला पोस्टर लगाने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिन छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें एक व्यक्ति भी शामिल है जिसने इस अवसर पर कबड्डी कार्यक्रम आयोजित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










