Train Accident : ठाणे में बड़ा हादसा, ट्रेन से गिरे 10-12 यात्री, 3 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Mumbai Train Accident

Mumbai Train Accident

Train Accident : महाराष्ट्र के ठाणे में मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेन से गिरने की वजह से 3 यात्रियों की मौत हो गई. रेलवे और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन

Train Accident : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक ट्रेन से कई यात्री गिर गए, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. सेंट्रल रेलवे ने एक बयान में कहा कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्री गिरे. हादसे में कई अन्य यात्री घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए. दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है. रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है. दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है. घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.

दुर्घटना कैसे हुई अभी तक नहीं चल पाया है पता

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि कसारा जाने वाली ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंट्रोल रूम को पटरी के किनारे घायल पड़े यात्रियों के बारे में सूचना दी. उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री किस ट्रेन से गिरे हैं. ठाणे स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि कम से कम पांच घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना कैसे हुई.

ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि उन्हें सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि कुछ यात्री भीड़ से भरी ट्रेन से गिर गए. उसी वक्त बगल की पटरी से एक मेल/एक्सप्रेस ट्रेन भी गुजर रही थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola