5 ऐसे पल जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर बोला जोरदार हमला, देखें वीडियो

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Aug 2023 4:42 PM

विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Congress MP Rahul Gandhi participates in a discussion on Motion of No-Confidence in the Lok Sabha during the Monsoon session of Parliament, in New Delhi, Wednesday, Aug. 9, 2023. (PTI Photo)(PTI08_09_2023_000112A)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया. जिसमें केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है.... भारत माता की हत्या की है और ये भारत माता के रखवाले नहीं हो सकते.

विज्ञापन
undefined

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा, आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं….इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे. इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मार दिया है. उन्होंने कहा, आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो. इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, भारत माता के बारे में कोई भी ऐसा शब्द नहीं बोला जाना चाहिए जो उचित नहीं हो. इसके जवाब में राहुल ने कहा, भारत माता मेरी भी माता हैं. मेरी एक माता (सोनिया गांधी) यहां बैठी हुई हैं और दूसरी भारत माता हैं. इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं.

undefined

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, कुछ दिनों पहले मैं मणिपुर गया. हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया, आज की सच्चाई है कि मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है. उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले साल 130 दिन तक मैंने भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा की. उन्होंने कहा, मैं समुद्र के तट से कश्मीर की बफीर्ली पहाड़ी तक चला. राहुल गांधी ने कहा, जिस चीज के लिए मैं मरने को तैयार हूं, जिस चीज के लिए मोदी जी की जेलों में जाने को तैयार हूं और जिस चीजे के लिए 10 साल तक गाली खाई है…उसे मैं समझना चाहता था. उन्होंने कहा, जब मैं यात्रा कर रहा था तो मुझे भीड़ की आवाज सुनाई नहीं देती है, जिससे बात करता था उसका दुख और दर्द सुनाई देता था.

undefined

राहुल गांधी ने कहा, यह देश एक आवाज है, इस देश के लोगों का दुख है, दर्द है, कठिनाइयां हैं, उसे समझना है. इसे समझने के लिए हमें अपने अहंकार, इच्छाओं और सपनों को दूर करना होगा. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से कहा, पिछली बार मैं जब बोला था तो आपको थोड़ा कष्ट हुआ था क्योंकि मैं अडाणी जी के बारे में केंद्रित था…आपको जो कष्ट हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं.

undefined

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, जब मैंने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की, तो मेरे दिमाग में था कि अगर मैं 10 किमी दौड़ सकता हूं तो 25 किमी पैदल चलना कोई बड़ी बात नहीं है. आज जब मैं उस भावना को देखूं तो यह अहंकार था. उस समय मेरे मन में अहंकार था. लेकिन भारत अहंकार को एक पल में मिटा देता है. 2-3 दिन में मेरे घुटनों में दर्द शुरू हो गया, पुरानी चोट थी. पहले कुछ दिन में जो भेड़िया निकला था वो चींटी बन गया. जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखें निकला निकला वो पूरे का पूरा अहंकार गायब हो गया.

undefined

लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं. जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अदाणी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ… उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा. इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच कहा. आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अदाणी पर केंद्रित नहीं है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola