शाम की न्यूज डायरी: बसपा सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर केस में चार साल की सजा, पढ़ें बड़ी खबरें यहां

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Apr 2023 8:36 PM

विज्ञापन

Today NewsWrap: बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के लगभग 16 वर्ष पुराने मामले में दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों के धरने में शामिल हो गए हैं. केजरीवाल शनिवार को धरना स्थल जंतर मंतर पहुंचे. पढ़ें बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन
बसपा सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर केस में चार साल की सजा और एक लाख का जुर्माना, लोकसभा सदस्यता रद्द होना तय
undefined

बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के लगभग 16 वर्ष पुराने मामले में दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. कोर्ट से सजा सुनाने के साथ ही अफजाल अंसारी को कड़ी सुरक्षा के घेरे में जेल भेज दिया गया. इसी मामले में शनिवार को ही गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने कुछ देर पहले माफिया मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा सुनाने के साथ पांच लाख का जुर्माना लगाया. विस्तृत खबर

पहलवानों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- ‘न्याय मिलना चाहिए’
undefined

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों के धरने में शामिल हो गए हैं. केजरीवाल शनिवार को धरना स्थल जंतर मंतर पहुंचे. उन्होंने सभी पहलवानों से मुलाकात की. केजरीवाल ने कहा कि ‘देश की पहलवान बहनों के साथ गलत हुआ है. उन्हें न्याय मिलना चाहिए. पूरा तंत्र आरोपी को बचाने में लगा हुआ है. गलत काम करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए.’ बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी भी इस धरने का हिस्सा बनी थीं. विस्तृत खबर

Jharkhand News: देवघर में बालू कारोबारियों ने एसडीएम की टीम पर किया हमला, बॉडीगार्ड के साथ मारपीट की
undefined

बाबा नगरी देवघर में बालू कारोबारियों ने एसडीएम की टीम पर हमला कर दिया. एसडीएम के बॉडीगार्ड के साथ मारपीट भी की. घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई. बताया गया है कि चमारीडीह स्थित डढ़वा नदी पुल के समीप अवैध रूप से बालू के उठाव की शिकायत मिली थी. देवघर के एसडीएम दीपांकर चौधरी छापामारी करने पहुंचे, तो बालू माफिया के गुर्गों ने प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया.  विस्तृत खबर

आनंद मोहन की बढ़ी मुश्किलें, जी.कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा,जानें याचिका में क्या कहा
undefined

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की परेशानी अब कम होती नहीं दिख रही है. मृतक डीएम स्व. जी. कृष्णैया (G Krishnaiah Murder) की पत्नी टी. उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने याचिका में बिहार सरकार के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है जिसके माध्यम से उनके पति के हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन जेल से बाहर आ गए थे. बता दें कि पहले भी उमा देवी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन का जेल से छोड़ने का फैसला काफी गलत है. जी. कृष्णैया की हत्या 5 दिसंबर 1994 को हुई थी. विस्तृत खबर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक की राजनीति का जातीय समीकरण क्या है? जानें कौन कितना ताकतवर
undefined

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. प्रदेश की तीनों बड़ी पार्टियां जातिगत समीकरण को साधने में लगी हुई हैं. प्रदेश की कुल 225 विधानसभा सीटों में से 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को वोटिंग के बाद कर्नाटक में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola