Today News Wrap: पीएम मोदी करेंगे 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Dec 2023 7:42 AM
Today News Wrap
Today News Wrap- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' के 108वें एपिसोड के तहत लोगों के साथ बात करेंगे. दिल्ली में नए साल से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ें यहां
-
‘मन की बात’ के 108वें एपिसोड का प्रसारण आज होगा. पीएम नरेंद्र मोदी न्यू ईयर, 5 राज्यों के चुनावी नतीजों, संसद से पास तीनों क्रिमिनल बिल और लोकसभा चुनाव पर लोगों से बात कर सकते हैं.
-
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कोलकाता हेडक्वार्टर में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
-
दिल्ली में नए साल से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है.
-
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज असम दौरे पर रहेंगे. यहां वे तेजपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें झुलसने से छह लोगों की मौत हो गई. आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. आग पर काबू पा लिया गया है. विस्तृत खबर
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया. शनिवार को नयी दिल्ली स्थित अपने आवास में एक-एक कर पार्टी के 22 प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों सहित अन्य नेताओं से उन्होंने मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्षों ने उन्हें पार्टी की कमान संभालने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने राज्यों में पार्टी संगठन की स्थिति सहित राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की. विस्तृत खबर
बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद योगेंद्र तिवारी द्वारा 29 दिसंबर को प्रभात खबर के प्रधान संपादक को फोन कर धमकी दिये जाने की घटना की लोगों ने भर्त्सना की है. धमकी की घटना को दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने गंभीर मामला बताते हुए पूरे मामले की जांच व पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. मामले की पत्रकार संगठनों, सांसदों-विधायकों, सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं, स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध लोगों ने निंदा की. विस्तृत खबर
सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान, केंद्रीय सरना समिति रांची, आदिवासी छात्र संघ रांची, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद रांची, सरना धर्म समन्वय समिति खूंटी,आदिवासी हो समाज महासभा सरायकेला, राजी पड़हा प्रार्थना सभा लोहरदगा आदि द्वारा कई जगहों पर रेल- रोड चक्का जाम किया गया. आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा है कि पांच राज्यों में कई जगहों पर रेल- रोड चक्का जाम किया गया. विस्तृत खबर
पीएम नरेंद्र मोदी की छवि ऐसे जनप्रिय नेता की है, जो सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस बात की झलक शनिवार को अयोध्या में भी देखने को मिली, जब वे पीएम उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर अचानक पहुंच गए. विस्तृत खबर
दिसंबर का महीना लगभग बीत चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. झारखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है. ओडिशा में शीतलहर का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
नए साल के रूप में हमें 2024 मिलने वाला है. सबको उम्मीदें हैं कि आने वाला साल ढेरों खुशियां अपने आंचल में संजोकर लाएगा. नये साल पर आप अपने फ्रेंड्स, फैमिली, बॉस, कलीग्स और कॉन्टैक्ट्स के लिए फेसबुक और व्हाट्सऐप पर स्टेटस और कोट्स तैयार करने का आइडिया यहां से ले सकते हैं. दिल को छू लेनेवाले ये कोट्स और मैसेजेज भेजकर और नये साल की शुभकामनाएं देकर आप उनके दिलों में खास जगह बना सकते हैं. विस्तृत खबर
जब भी कोई विशेष अवसर होता है तो सर्च इंजन गूगल (Google) उसका डूडल (Doodle) जरूर बनाता है. हर खास दिन को बेहतर करने में गूगल का बहुत बड़ा योगदान होता है. कुछ ऐसा ही काम गूगल ने आज भी किया है. आज वर्ष 2023 के आखिरी दिन भी गूगल ने एक शानदार डूडल बनाया है. इस डूडल को न्यू ईयर ईव (New Year Eve) का नाम दिया है. इस डूडल में आपको साल 2023 और नये 2024 की एक छोटी-सी झलक दिखाई देगी. यह एक एनिमेशन भी है. विस्तृत खबर
Aaj Ka Rashifal,31 दिसंबर 2023: आज तारीख है 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. देखें आज का राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










