ePaper

कर्नाटक के नये सीएम होंगे सिद्धारमैया, पढ़ें अभी की बड़ी खबरें

Updated at : 18 May 2023 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक के नये सीएम होंगे सिद्धारमैया, पढ़ें अभी की बड़ी खबरें

**EDS: FILE PHOTO** Davangere: In this Wednesday, Aug. 3, 2022, file photo, KPCC President D. K. Shivakumar with former Karnataka CM and Congress Legislature Party (CLP) leader Siddaramaiah, in Davangere, Karnataka. Siddaramaiah will be the next chief minister of Karnataka and DK Shivakumar his deputy, Congress sources said on Thursday, May 18, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI05_18_2023_000073A)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का फैसला हो चुका है. सिद्धारमैया एक बार फिर सीएम होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर बिहार की जाति आधारित गणना का मामला पटना हाईकोर्ट के ऊपर छोड़ दिया है. पढ़ें अभी की बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन
कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में किसे-किसे बुलाया गया ? कांग्रेस ने इन्हें नहीं दी तरजीह
undefined

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का फैसला हो चुका है. सिद्धारमैया एक बार फिर सीएम के पद पर आसीन होंगे. कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा जिसके लिए वे राजी हो गये हैं. चार दिन तक चले मंथन के बाद सीएम चेहरा तय हुआ तो शपथ समारोह की तारीख की भी घोषणा कर दी गयी. 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में शपथ समारोह होगा जिसके लिए कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है. विस्तृत खबर

पाकिस्तान: इमरान खान के घर को पुलिस ने घेरा, संदिग्धों को सौंपने की समय सीमा खत्म
undefined

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास पर कथित रूप से छिपे ‘आतंकवादियों’ को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस ने इमरान खान के घर को चारों तरफ से घेर लिया है. पंजाब प्रांत की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान को लाहौर स्थित उनके आवास पर ‘‘छिपे 30-40 आतंकवादियों’’ को सौंपने के लिए 24 घंटे का समय दिया था और यह अवधि अब समाप्त हो गई है. विस्तृत खबर

सीएम हेमंत सोरेन 3469 शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र, रांची व पूर्वी सिंहभूम को मिलेंगे सर्वाधिक टीचर
undefined

झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के शुभारंभ के बाद राज्य सरकार अब शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 मई को 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. नियुक्त होने वाले सभी शिक्षक राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए जायेंगे. स्कूलों में बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा देने को लेकर स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसमें संताली, मुंडारी, कुड़ुख एवं अन्य भाषा शामिल हैं. विस्तृत खबर

Bihar Caste Census: बिहार सरकार को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट के फैसले का करें इंतजार
undefined

सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर बिहार की जाति आधारित गणना का मामला पटना हाईकोर्ट के ऊपर छोड़ दिया है. सुप्रीम न्यायालय ने दो टूक कहा है कि हाईकोर्ट का केस है. हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कीजिए. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय ओक ने स्पष्ट कहा कि पटना हाईकोर्ट के अंतरिम फैसले में काफी हद तक स्पष्टता है, लेकिन अंतिम फैसला आये बगैर इसपर सुनवाई नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट को इसमें अंतरिम राहत नहीं दे सकता है.  विस्तृत खबर

जानिए विपक्ष का कटाक्ष झेल पूर्व कानून मंत्री किरेन रीजीजू का कैसा रहा कार्यकाल?
undefined

केंद्रीय कानून मंत्री के पद हटा कर किरेन रीजीजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्री बनाया गया है. वहीं अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री बनाया गया है, मगर इन सब के बीच आज दिन भर रीजीजू विपक्ष का कटाक्ष झेलते रहे. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रीजीजू को ‘नाकाम मंत्री’ कहा, वहीं वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन