Today News Wrap: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी का आज विरोध प्रदर्शन, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jun 2024 8:41 AM

विज्ञापन

news wrap morning

Today News Wrap: कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी आज प्रदर्शन करेगी. ईवीएम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें.

विज्ञापन
  • इक्वाडोर में लैंडस्लाइड से छह लोगों की मौत, 30 लापता
  • देशभर में आज मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा
  • टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हराया
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जम्मू-कश्मीर में आज एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने आखिरी लीग मैच में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने आयरलैंड को पहले 106 रन पर रोक दिया, फिर 18.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 111 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान : 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावी स्टूडेंट्स और गुरु हुए सम्मानित

‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2024’ का आयोजन रविवार को गुरुनानक स्कूल सभागार में किया गया. इसमें सीबीएसइ, आइसीएसइ और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया गया. पढ़ें पूरी खबर

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का विरोध करेगी बीजेपी

Petrol Diesel Price: कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई आज पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी. मालूम हो कर्नाटक सरकार ने शनिवार को ईंधन पर ‘बिक्री कर’ बढ़ा दिया है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Champai Soren: सीएम चंपाई सोरेन ने की घोषणा, झारखंड में अब हर परिवार को 125 की जगह 200 यूनिट फ्री बिजली

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि अब हर परिवार को 125 की जगह 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

कल्पना सोरेन की जीत के बाद, झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन पर क्या बोले डॉ रामेश्वर उरांव

कांग्रेस नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव झामुमो के नेतृत्व में लड़ेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

राजनाथ सिंह के आवास पर NDA की बड़ी बैठक

लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज है. 26 जून को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एनडीए की बड़ी बैठक राजनाथ सिंह के आवास पर हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर मंडराया खतरा

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर फिर से खतरा मंडराने लगा है. खबर ये भी है कि उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं दी जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola