Coronavirus cirsis update Today : ईरान में फंसे लोगों के परिजनों से मुलाकात करने अचानक कश्मीर पहुंचे विदेश मंत्री

Updated:
विज्ञापन
External-Affairs-Minister-S-Jaishankar

External-Affairs-Minister-S-Jaishankar

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से जम्मू-कश्मीर के लोग ईरान में फंसे हैं. ईरान में फंसे लोगों की वजह से भारत सरकार चिंतित है. सोमवार को विदेश मंत्री कश्मीर में उन परिवारों का हाल जानने के लिए अचानक घाटी का दौरान करने निकल पड़े. वहां सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर ईरान में फंसे लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार उनके लोगों को ईरान से निकालने का प्रयास कर रही है. वे जल्द ही नयी दिल्ली पहुंच जायेंगे.

विज्ञापन

श्रीनगर : विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचे और ईरान में फंसे लोगों व छात्रों के परिजन से मुलाकात की. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सेना के एक वरिष्ठ कमांडर से घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री सोमवार सुबह औचक दौरे पर घाटी पहुंचे. जयशंकर ने यहां डल झील के किनारे स्थित कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन परिसर में लोगों से मुलाकात की.

अधिकारियों ने बताया कि ईरान में फंसे लोगों के करीब 100 परिजन परिसर में एकत्र हुए थे. उन्होंने बताया कि ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों और कोम शहर में फंसे जायरीनों के परिजन ने केंद्र से जल्द से जल्द उन्हें हवाई जहाज द्वारा वापस लाने की मांग की. इसके बाद जयशंकर ने उन्हें सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों से अवगत कराया.

विदेश मंत्री ने रविवार को कहा था कि ईरान से भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं. जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा था कि ईरान के कोम में फंसे जायरीनों को भारत वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और अन्य तैयारियों को लेकर ईरानी अधिकारियों से चर्चा की जा रही है. उन्होंने लिखा कि ईरान में भारतीय उच्चायोग इस बारे में गंभीरता से काम कर रहा है.

जयंशकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतीय उच्चायोग ईरान में भारतीय मछुआरों से लगातार करीबी संपर्क में है और अब तक उनके बीच कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है. हम उनके लिए आपूर्ति को सुनिश्चित कर रहे हैं और उनके कल्याण की निगरानी जारी रखेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि परिजन से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने पर्यटन उद्योग से जुडे लोगों से भी बातचीत की. इस दौरान, लोगों ने उद्योग के समक्ष आने वाली समस्याओं को उठाया. जयशंकर ने यहां मौजूद बुलेवार्ड इलाके में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का दौरा कर कामकाज का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी दौरा करेंगे. जयशंकर बारामुला के दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola