Breaking News : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंदोलन खत्म, कहा-हम किसी को पिटवाने नहीं आये थे
Breaking News : किसानों के ट्रैक्टर मार्च (Tractor Parade) में हिंसा (violence) के बाद आज किसान आंदोलन ( Farmers Protests ) में फूट पड़ गयी और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने खुद को इस आंदोलन से अलग कर लिया. संगठन के नेता वीएम सिंह ( VM Singh) ने खुद मीडिया के सामने आकर इस बात की घोषणा की. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने (Supreme Court) स्किन टु स्किन टच मामले में बंबई हाईकोर्ट (Bombay High court) के फैसले पर रोक लगा दी. आईपीएल (IPL Auction) नीलामी की घोषणा भी आज हुई, 18 फरवरी से इसकी शुरुआत होगी. बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (sourav ganguly) आज एक बार फिर अस्पताल में भरती हो गये हैं. ऐसी ही अनेक Breaking News से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहें का यह ब्लॉग:-
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आंदोलन समाप्त किया
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद आज अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की. उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों के हित की बात सरकार के सामने नहीं उठायी. सिंह ने कहा हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे हम यहां किसी को पिटवाने नहीं आये हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया
इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय सिंह चौटाला ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया.
केरल पहुंचे राहुल गांधी, स्कूल का किया उद्घाटन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मलप्पुरम के वंदूर में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के एक भवन का उद्घाटन किया.
रिहा हुईं अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता वीके शशिकला
एआईएडीएमके की बर्खास्त नेता वीके शशिकला (VK Shashikala) चार साल जेल की सजा काटने के बाद आज रिहा हो गई हैं.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, तीन जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादी हमले की वजह से सेना के तीन जवान घायल हो गये हैं. डिफेंस पीआरओ ने बताया है कि कुलगाम के खानबल के शमशीपुरा इलाके में आज 10:15 बजे सैनिटेशन ड्रिल के दौरान आतंकवादियों ने सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। घायल सैनिकों को 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया है.
आज रिहा होंगी शशिकला! BMCRI ने कहा- स्वस्थ और बेहतर महसूस कर रही हैं
बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान ने कहा है कि शशिकला सचेत, सतर्क और बेहतर महसूस कर रही हैं. उनकी नाड़ी की दर 76 प्रति मिनट है और रक्तचाप 166/86 है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद भ्रष्टाचार के मामले में बेंगलुरु में जेल की सजा काट रही अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता वीके शशिकला के आज जेल से रिहा किये जाने की उम्मीद है. शशिकल के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने ट्वीट कर बताया है कि डॉक्टरों से उचित परामर्श के बाद शशिकला के बेंगलुरु अस्पताल से आने की तारीख की घोषणा की जायेगी. क्योंकि, कोरोना संक्रमण की घटनाओं में बहुत कमी आयी है. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. मालूम हो कि शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शशिकला को 66 करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मामले में फरवरी 2017 में चार साल की सजा सुनायी गयी थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए