ePaper

पाकिस्तान को सता रहा एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर! जानिए पूर्व पाक राजनायिक ने भारत को लेकर क्या कहा?

Updated at : 26 Apr 2023 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को सता रहा एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर! जानिए पूर्व पाक राजनायिक ने भारत को लेकर क्या कहा?

पाकिस्तान को सता रहा एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर! जी हाँ आपने सही पढ़ा, मगर ये हम नहीं कह रहे, ये कहना है पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित का. अब्दुल बासित ने पुंछ में हुए आतंकी हमले को सही ठहराने की भी कोशिश की, जिसमें सेना के पांच जवानों की जान चली गई थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान को सता रहा एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर! जी हाँ आपने सही पढ़ा, मगर ये हम नहीं कह रहे, ये कहना है पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित का. बासित एक वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि ‘चुनाव से पहले भारत एक बार फिर पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है. उन्होंने कहा, की इस वक्त भारत पाकिस्तान पर हमला नहीं करेगा क्योंकि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है, जब तक भारत के पास अध्यक्षता है भारत ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा, मगर अलगे साल भारत में होने वाले चुनाव से पहले भारत एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है.’

अब्दुल बासित ने पुंछ में हुए आतंकी हमले को सही ठहराया 

अब्दुल बासित ने पुंछ में हुए आतंकी हमले को सही ठहराने की भी कोशिश की, जिसमें सेना के पांच जवानों की जान चली गई थी. उन्होंने कहा, “जिसने भी यह किया है, चाहे वह मुजाहिदीन हो या कोई भी, उन्होंने नागरिकों को नहीं, बल्कि सेना को निशाना बनाया है. वे एक वैध संघर्ष में लगे हुए हैं. यदि आप एक आंदोलन कर रहे हैं, तो आप सेना को निशाना बना रहे हैं, लेकिन नागरिकों को नहीं, अंतरराष्ट्रीय कानून अनुमति देता है.” पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने यह भी कहा, ‘भारत जानता है कि हम कहां खड़े हैं.’

20 अप्रैल को हुआ था पुंछ में आतंकी हमला 

आपको बताएं कि, 20 अप्रैल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ से गुजरने वाले सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिससे पांच सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवानों की इस घटना में मौत हो गई. सभी पांचों जवानों के पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव लाए गए. सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से होने का संदेह है.

सेना के 5 जवानों की गई थी जान 

हमले के बाद, सेना ने लगभग छह से सात आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए शुक्रवार को एक बड़े पैमाने पर अभियान चलाया, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भींबर गली में उस जगह पर गोलियां मिलीं, जहां पांच सैनिकों की जान चली गई थी. रक्षा सूत्रों ने उस समय एएनआई को बताया, “सेना और सुरक्षा एजेंसियों को राजौरी-पुंछ सेक्टर में दो समूहों में सक्रिय 6-7 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola