कोविड-19 से संक्रमित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल की हालत गंभीर, मेदांता के आईसीयू में कराए गए भर्ती

Updated at : 15 Nov 2020 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
कोविड-19 से संक्रमित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल की हालत गंभीर, मेदांता के आईसीयू में कराए गए भर्ती

कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है. तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी उनके परिवार ने रविवार को दी. पटेल कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. पटेल (71) ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है. तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी उनके परिवार ने रविवार को दी. पटेल कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. पटेल (71) ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

अहमद पटेल के बेटे फैसल ने रविवार को ट्वीट किया कि अपने परिवार की तरफ से हम कहना चाहते हैं कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. उन्हें आगे के उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं. हम आपसे आग्रह करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें.

कांग्रेस के कई नेताओं ने पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया कि अपने दोस्त और कॉमरेड अहमद पटेल के लिए काफी चिंतित हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं. उनके जल्द ठीक होने के लिए आप सभी प्रार्थना करें. इससे पहले अभिषेक सिंघवी और तरुण गोगोई सहित कांग्रेस के कई नेता कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना वायरस से उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं.

Also Read: NPS में निवेश पर सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मिल सकता है फायदा, जानिए कैसे?

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola