महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 48 घंटे में 18 मरीजों की मौत, सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच का दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 48 घंटे में 18 मरीजों की मौत, सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच का दिया आदेश

ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया, पिछले 48 घंटों में 18 मौतें हुई हैं. जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक किडनी रोग, निमोनिया, हृदय रोग, दीर्घकालिक फेफड़े के रोग, सड़क दुर्घटना और अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे थे.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कलवा में नगर निकाय द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत की खबर से सनसनी मच गयी है. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जांच का आदेश दे दिया है. उन्होंने 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है.

ठाणे नगर आयुक्त ने बताया, क्यों हुई मरीजों की मौत

ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया, पिछले 48 घंटों में 18 मौतें हुई हैं. जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक किडनी रोग, निमोनिया, हृदय रोग, दीर्घकालिक फेफड़े के रोग, सड़क दुर्घटना और अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे थे. मुख्यमंत्री ने मुझसे चर्चा की है, मैंने उन्हें इस बारे में जानकारी दी. मैंने इन मौतों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है. इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों को उचित उपचार मिला या नहीं.

स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत अस्पताल के डीन से मांगी रिपोर्ट

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने 48 घंटे में मरीजों की मौत मामले को लेकर अस्पताल के डीन से रिपोर्ट मांगी है. इस मामले में दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के साथ-साथ उम्र को भी इसका कारण बताया है.

Also Read: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे की जंग खत्म! पुणे में शरद पवार और अजित पवार की गुपचुप मुलाकात

मौत के कारणों का किया जा रहा विश्लेषण

ठाणे नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि मौत के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है और निकाय के कई अधिकारी रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर रहे हैं. कुछ अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या 18 बताई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी. मामले के संबंध में पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने कहा, हमें पिछले 24 घंटों में 17 मौतों की जानकारी मिली है. हमें बताया गया है कि प्रति दिन सामान्य आंकड़ा छह से सात है. उन्होंने कहा, अस्पताल प्रबंधन ने हमें बताया कि कुछ मरीज गंभीर अवस्था में वहां पहुंचे और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. कुछ बुजुर्ग थे. इतनी अधिक संख्या में मौतों के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हमने अस्पताल में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है.

Also Read: क्या बदल जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री ? जानें इस सवाल का देवेंद्र फडणवीस ने क्या दिया जवाब

18 मरीजों में से 13 थे आईसीयू में भर्ती

मंत्री ने बताया, इन 18 मरीजों में से कुल 13 आईसीयू में थे. कुछ दिन पहले, अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई थी. राज्य सरकार ने डीन से दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है. सावंत ने कहा, डीन की रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. यह अस्पताल राज्य चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत आता है. इसके मंत्री हसन मुशरिफ अस्पताल पहुंच गए हैं और वह मामले को देख रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola