ePaper

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले में पुलिस का एक जवान शहीद, CRPF जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Updated at : 02 Oct 2022 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले में पुलिस का एक जवान शहीद, CRPF जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Pulwama Attack: पुलवामा के पिंगलाना में CRPF और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की. आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी के शहीद हो गया है. वहीं, CRPF का एक जवान भी घायल हुआ है. घटना के बाद सुरक्षाकर्मी पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान में जुटी है.

विज्ञापन

Pulwama Attack: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में रविवार को सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. आतंकियों के अचानक हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है. वहीं, हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. यह हमला दक्षिण कश्मीर जिले के पिंगलाना इलाके में हुई.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित का करने वाले हैं दौरा: गौरतलब है कि कल यानी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों को लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं. वे राजौरी और बारामूला में दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे, लेकिन उनकी यात्रा से पहले आतंकियों ने अपनी गतिविधि में काफी इजाफा कर दिया है. हालांकि सुरक्षबल पूरी चौकसी बरत रही है.

दोनों ओर से हुई गोलीबारी: कश्मीर जोन के पुलिस ने बताया कि पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी. इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया.

पुलिस कर रही है इलाके की घेराबंदी: आतंकियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है. अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों भी मौके पर पहुंच रहे हैं. सुरक्षाबल पूरे इलाके तलाशी अभियान चला रही है. 

Also Read: Sidhu Moose Wala Murder Case: दीपक टीनू की तलाश में जुटी पुलिस, पहले भी चकमा देकर फरार हो चुका है आरोपी

शोपियां में आतंकी ढेर: बता दें इससे पहले में शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों के ऑपरेशन में जो आतंकवादी मारा गया था वो लश्कर का सदस्य था.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola