Live Updates

Weather Forecast Update Today : बिहार में पूरे सप्ताह जमकर बरसेंगे बदरा, झारखंड में भी कल से होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली-NCR, यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : दिल्ली (Weather Forecast Delhi), हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), हरियाणा (Weather Forecast Hariyana), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत पूरे उत्तर भारत में आज से मानसूनी वर्षा में कमी देखने को मिलेगी. इधर, झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), यूपी (Weather Forecast UP) समेत पूर्वोत्तर भारत में मानसून आज भर सक्रिय नजर आ रहा है. लेकिन मौसम विभाग (The Meteorological Department) की मानें तो के अलावा मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) में आज व्यापक वर्षा होने की संभावना है. जिससे जलभराव की समस्याएं उत्पन्न होंगी. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar) समेत अन्य राज्यों का हाल..

विज्ञापन

गुजरात में आज का मौसम (Weather Forecast Gujarat)

गुजरात में इस साल शुरूआत में कम वर्षा दर्ज की गयी है. लेकिन, एक के बाद एक आ रहे मानसूनी सिस्टम के कारण आने वाले समय में यहां अच्छी वर्षा की संभावना है. कच्छ में आज भारी बारिश की उम्मीद है. इधर, सौराष्ट्र में अच्छी वर्षा की संभावना है.

राजस्थान के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने इसके अलावा 13 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने का निर्देश दिया है. इन जिलों में अजमेर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर शामिल है.

लिए ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी (Rajasthan Weather Today)

राजस्थान के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि यहां इस बार अच्छी वर्षा देखने को मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना है. यही कारण है कि विभाग ने यहां के 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट तो 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने राज्य के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिले म���ं दोपहर तक मूसलाधार बारिश होने की बात कही है. इन सभी जिलों में विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है.

जबकि, 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अगले 2 घंटे में होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले 2 घंटों में नजीबाबाद, रुड़की और इनके आसपास हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, मुजफ्फरनगर में भी हल्की बारिश की संभावना है.

अगले 24 घंटों में देश भर का मौसम (Next 24 Hour Weather)

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान और बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा की संभावना जतायी है. इस दौरान विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों जैसे- बेतुल, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, जबलपुर, सिवनी और हरदा के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. उम्मीद है कि इन क्षेत्रों में अति भारी बारिश होगी.

महाराष्ट्र के लिए अलर्ट जारी (maharashtra weather alert)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और कोंकण समेत अन्य भागों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और तटीय क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी से अति भारी वर्षा की संभावना नजर आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola