ePaper

शर्मनाक! दोस्तों के साथ पत्नी को संबंध बनाने को किया मजबूर, तलाक मांगने पर Video Viral करने की दी धमकी

Updated at : 10 Dec 2022 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! दोस्तों के साथ पत्नी को संबंध बनाने को किया मजबूर, तलाक मांगने पर Video Viral करने की दी धमकी

Techie husband forced wife to sleep with friends: बेंगलुरू के थानिसंद्रा मेन रोड के संपीगेहल्ली की 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पति पर ब्लैकमेल करने का इल्जाम लगाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला ने दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने से मना करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था.

विज्ञापन

बेंगलुरू में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपने टेक्निकल एक्सपर्ट पति के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वो आपके होश उड़ा सकता है. थानिसंद्रा मेन रोड के संपीगेहल्ली की 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पति पर ब्लैकमेल करने का इल्जाम लगाया है.

जानें पूरा मामला

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने से मना करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था. उसने महिला को अपने दो दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया और उसने अपने मोबाइल फोन पर उसे रिकॉर्ड कर लिया. जब महिला ने तलाक मांगा, तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी.

अप्रैल 2011 में कपल ने की थी शादी

पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि इस कपल ने अप्रैल 2011 में शादी की थी और उनका एक बेटा है. सम्पीगेहल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसके अनुसार आरोपी पति शराब और ड्रग्स लेने का आदी है. पति का मन इस पर भी नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी की बहन को खुद के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

घर में उगा डाला गांजे का पौधा

घर का माहौल लगातार बिगड़ते जाने पर महिला ने अपने पति को तलाक देने का फैसला किया तो इससे वह नाराज हो गया. वहीं उसके बाद वह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है. महिला ने अपने पति पर ये भी आरोप लगाया कि वह गांजा भी पीता है और इसके लिए उसने अपने घर के अंदर एक गमले में दो पौधे उगाए हैं. अब संपीगेहल्ली पुलिस ने उन पौधों को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola