SpiceJet Employees Beaten: रीढ़ की हड्डी टूटी…जबड़े में गंभीर चोट…स्पाइसजेट के कर्मचारियों की यात्री ने लात-घूंसे से कर दी पिटाई

Updated:
विज्ञापन
SpiceJet employees beaten up

SpiceJet employees beaten up

SpiceJet Employees Beaten: इंडिगो फ्लाइट में मारपीट की घटना के बाद अब स्पाइसजेट से भी पिटाई की खबर सामने आई है. एक यात्री ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी. जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. यात्री की पहचान वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

SpiceJet Employees Beaten: स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया, “26 जुलाई, 2025 को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर गंभीर हमला किया. यात्री ने कर्मचारियों की लात-घूंसे से पिटाई की. जिससे कर्मचारियों की रीढ़ की हड्डी टूट गई और जबड़े में गंभीर चोटें आईं.”

बेहोश होने पर भी लात-घूंसे बरसाता रहा

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, यात्री की पिटाई से एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. लेकिन यात्री बेहोश कर्मचारी को लात-घूंसे मारता रहा. बेहोश हुए कर्मचारी की मदद के लिए नीचे झुकते समय एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात लगने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा. घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और गंभीर चोटों के कारण उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Gonda Accident: सरयू नहर में गिरी SUV, 11 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

कर्मचारियों की पिटाई करने वाला निकला वरिष्ठ सैन्य अधिकारी

कर्मचारियों की पिटाई करने वाला यात्री एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी था. विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, यात्री दो केबिन बैगेज ले जा रहा था जिनका कुल वजन 16 किलो था, जो 7 किलो की अनुमत सीमा से दोगुना से भी ज्यादा था. जब उसे विनम्रतापूर्वक अतिरिक्त सामान के बारे में बताया गया और लागू शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया, तो यात्री ने इनकार कर दिया और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही जबरदस्ती एयरोब्रिज में घुस गया – जो विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है. उसे सीआईएसएफ सुरक्षा गार्ड ने वापस गेट तक पहुंचाया. जिसके बाद यात्री और भी आक्रामक हो गया और उसने स्पाइसजेट ग्राउंड स्टाफ के चार सदस्यों के साथ मारपीट की.

ये भी पढ़ें: Flight Slapping Incident: फ्लाइट थप्पड़ कांड में एक्शन, इंडिगो ने यात्री के उड़ान पर लगाया बैन

स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज, यात्री पर बैन लगाने की प्रक्रिया शुरू

स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है. एयरलाइन ने हवाई अड्डे के अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस को सौंप दिया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola