Special Train: सिख श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने चलाई 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमटेबल

सिख श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन
Special Train: भारतीय रेल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस को लेकर श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है. यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसको ध्यान में रखकर रेलवे ने 22 नवंबर से दो नई स्पेशल ट्रेन शुरू की है. एक ट्रेन पटना साहिब से शुरू की गई है, तो दूसरी ट्रेन पुरानी दिल्ली से चल रही है. रेल राज्य मंत्री एस रवनीत सिंह ने यह जानकारी दी.
Special Train: तीर्थयात्रियों की भीड़ में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेल राज्य मंत्री एस रवनीत सिंह ने कहा, ‘‘धार्मिक स्वतंत्रता, सत्य और मानवीय गरिमा के लिए गुरु की अमर बलिदान विरासत का सम्मान करते हुए भारतीय रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस पवित्र अवधि के दौरान श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, निर्बाध और आरामदायक यात्रा व्यवस्था मिले.’’
1. पटना साहिब स्पेशल ट्रेन – 23 नवंबर को सुबह 6:40 बजे पटना से रवाना, 25 नवंबर को 23:30 बजे पुरानी दिल्ली
रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 22 कोच वाली एक विशेष रेलगाड़ी 23 नवंबर को सुबह 6:40 बजे पटना से रवाना होगी और 24 नवंबर को सुबह 4:15 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी. ट्रेन 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और 23:30 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला में रुकेगी.
2. पुरानी दिल्ली स्पेशल ट्रेन (सभी AC)
22, 23, 24 और 25 नवंबर को एक AC स्पेशल सर्विस (रोजाना) पुरानी दिल्ली से सुबह 07:00 बजे निकलेगी, जो उसी दिन दोपहर 1:45 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी. वापसी की सर्विस रोजाना रात 8:30 बजे श्री आनंदपुर साहिब से निकलेगी, जो सुबह 03:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह सर्विस दोनों तरफ से सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सरहिंद और न्यू मोरिंडा पर रुकेगी.
भारतीय रेल की यात्रियों से खास अपील
भारतीय रेलवे ने कहा, यात्री अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें और आसान यात्रा अनुभव के लिए इन स्पेशल सर्विस का इस्तेमाल करें. रेल राज्य मंत्री ने कहा कि ये सर्विस इस पवित्र मौके पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को आसान और भरोसेमंद यात्रा के ऑप्शन देने के लिए भारतीय रेलवे के लगातार समर्पण को दिखाती हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे को श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं से जुड़ी तीर्थ यात्रा को सपोर्ट करने पर गर्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










