India Maldives Row: सॉरी मालदीव, मेरे पास है लक्षद्वीप...शख्स ने Maldives Trip की कैंसिल, ट्वीट वायरल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Jan 2024 10:58 PM
मालदीव के निलंबित मंत्रियों ने मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के बाद 'एक्स' पर मोदी की पोस्ट के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से अनुमान लगाया गया कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के तीन मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद बायकॉट मालदीव की मांग तेज हो गई है. भारतीय पर्यटकों ने अपना मालदीव ट्रीप कैंसिल करना शुरू कर दिया है. लिहाजा मालदीव को पर्यटकों के लिए दूसरे देशों के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है. इस समय सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने मालदीव का अपना ट्रीप कैंसिल कर दिया. उसने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी, जिसके बाद उसका ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा.
सॉरी मालदीव…
अक्षित सिंह नाम के शख्स ने मालदीव ट्रीप कैंसिल करने के साथ अपने पोस्ट में लिखा, सॉरी मलदीव, मेरे पास खुद का लक्षद्वीप है. आखिर में उसने लिखा, मैं आत्मनिर्भर हूं. अक्षित के पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. लोग उसके इस फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अक्षित ने जो स्क्रीनशॉट शेयर की है, उसके अनुसार उसने 31 मार्च से दो अप्रैल तक दो लोगों के लिए मालदीप ट्रीप प्लान किया था. लेकिन हाल के दिनों में भारत और मालदीव के बीच जो विवाद हुए, उसे देखते हुए कैंसिल कर दिया.
Sorry Maldives,
I have my own Lakshadweep.
I am Aatmanirbhar
🔥🇮🇳❤️ pic.twitter.com/kYcvnlLCrF
— Akshit Singh 🇮🇳 (@IndianSinghh) January 6, 2024
क्या है मामला
मुइज्जू सरकार के तीन उपमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट की, जिसके बाद रविवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया. भारत द्वारा माले के समक्ष इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने के बाद मालदीव सरकार ने रविवार को युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को निलंबित कर दिया. तीनों उपमंत्रियों ने मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के बाद ‘एक्स’ पर मोदी की पोस्ट के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से अनुमान लगाया गया कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है.
Also Read: मालदीव और लक्षद्वीप पर उलझे रहे लोग, केंद्र सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, यहां बनेगा नया एयरपोर्ट
मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी का जमकर हो रहा विरोध
मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणियों की भारत में आलोचना हुई है, कई मशहूर हस्तियों ने ‘एक्स’ पर लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का आग्रह किया. बॉलीवुड सितारे अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार और पू्र्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने रविवार को लोगों से भारतीय द्वीपों और तटीय स्थलों की यात्रा की अपील की.
राष्ट्रपति बनने के साथ मुइज्जू ने भारत के खिलाफ उगला था जहर
चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू ने राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा था कि वह भारतीय सैन्य कर्मियों को अपने देश से बाहर निकालने के चुनावी वादे को पूरा करेंगे. मुइज्जू के इस बयान के बाद भारत-मालदीव संबंधों में कुछ तनाव आ गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










