महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये, फ्री बस यात्रा, 500 में गैस सिलेंडर, तेलंगाना में कांग्रेस की छह बड़ी घोषणाएं
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Sep 2023 8:18 PM
Hubballi: Congress leader Sonia Gandhi addresses a public meeting ahead of Assembly polls, in Hubballi, Karnataka, Saturday, May 6, 2023. (PTI Photo) (PTI05_06_2023_000434A)
Assembly Election: हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रदेश की महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देगी.
Assembly Election: चुनावी बिसात पर सियासी दांव जोर पकड़ रहा है. सत्ता पक्ष और विपक्ष जीत की कवायद में जुड़ा है. इसी कड़ी में तेलंगाना में सोनिया गांधी ने बड़ा ऐलान किया है. सोनिया गांधी ने हैदराबाद के पास एक रैली को संबोधित करते हुए बड़े वादे किये हैं. सोनिया गांधी ने तेलंगाना चुनाव से पहले 6 गारंटियों की घोषणा की है. सोनिया ने ऐलान किया कि महालक्ष्मी योजना के तहत हर महीने रकम दी जाएगी. इसके अलावा सस्ते गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी.
सोनिया गांधी के बड़े चुनावी वादे
हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रदेश की महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देगी. सोनिया ने कहा कि सरकार बनती है तो 500 रुपये में गैस सिलेंडर और राज्य भर में टीएसआरसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा दी जाएगी. सोनिया ने कहा कि हम 6 गारंटियों की घोषणा कर रहे हैं और हम उनमें से प्रत्येक को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
#WATCH | Telangana: "Rs 2,500 per month financial assistance will be given to women in Telangana under the Mahalakshmi scheme, gas cylinders at Rs 500, and free travel for women in TSRC buses across the state, to fulfill the aspirations of the people of Telangana we are… pic.twitter.com/X1NP3keKCa
— ANI (@ANI) September 17, 2023
कांग्रेस की छह गारंटी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि उनका सपना है कि तेलंगाना में उनकी पार्टी की सरकार बने जो समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी. उन्होंने हैदराबाद के निकट तुक्कूगुडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हम छह गारंटी की घोषणा की. साथ ही कहा कि हम हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
क्या है कांग्रेस की छह गारंटी योजना
महालक्ष्मी योजना गारंटी की घोषणा के तहत कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तेलंगाना की महिलाओं को ढाई-ढाई हजार रुपये प्रतिमाह की वित्तीय मदद दी जाएगी.
सोनिया गांधी ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर और राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की भी घोषणा की.
सोनिया ने कहा कि मेरा सपना है कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बने जो सभी वर्गों के लिए काम करेगी.
सोनिया गांधी ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










