बेटे ने कहा, अस्पताल में बिस्तर नहीं दे सकते तो इंजेक्शन देकर पिता को मार डालो

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2021 12:55 PM

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार का आंकड़ा एक दिन में दो लाख के पार चला गया है. मरीजों की सख्या बढ़ रही है दूसरी तरफ अस्पताल में बिस्तर खाली नहीं है. अस्पताल में बिस्तरों की कमी को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है.

विज्ञापन

अगर अस्पताल में बिस्तर नहीं दे सकते तो कम से कम इन्हें इंजेक्शन देकर मार तो डालो. महाराष्ट्र में एक बेटे का दर्द सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार का आंकड़ा एक दिन में दो लाख के पार चला गया है. मरीजों की सख्या बढ़ रही है दूसरी तरफ अस्पताल में बिस्तर खाली नहीं है. अस्पताल में बिस्तरों की कमी को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है.

यह वीडियो महाराष्ट्र के चंद्रापुर का बताया जा रहा है जहां एक बेटा अपने पिता को एंबुलेंस में अस्ताल लेकर पहुंचा. एंबुलेंस में ऑक्सीजन धीरे – धीरे खत्म हो रहा है लेकिन पिता को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिला.

Also Read: डॉक्टर ने दी सलाह, देश में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का खतरा लगाना चाहिए लॉकडाउन

जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उसने कहा, बिस्तर नहीं मिला है और ऑक्सीजन भी खत्म हो रहा है, अगर मुझे मेरे पिता के लिए यहां बिस्तर नहीं मिल सकता है तो कम से कम इंजेक्शन देकर मार डालो. मैं ना तो इनका घर ले जा सकता हूं और ना ही यहां पर बिस्तर मिल रहा है.

पिता को कोरोना संक्रमण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है. घर से एंबुलेंस में वह अस्पताल तक तो ले आये गये लेकिन अंदर अस्पताल में जगह ना होने की वजह से उन्हें एंबुलेंस में ही रखा गया है.

Also Read: अब आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी धोखा देने लगा है कोरोना, रिपोर्ट निगेटिव आयी तब भी रहें सावधान

एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म हो रहा है तो ऑक्सीजन सिलेंडर को झुका कर रखा गया है तो ताकि पिता जिंदा रहें. देश के केई राज्यों में अस्पतालों में जगह खाली नहीं है. बिस्तर की कमी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola