शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के डीएनए में ही है पाकिस्तान परस्ती

Published by : Vyshnav Chandran Updated At : 24 Jan 2023 11:48 AM

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के चीफ मिनिस्टर शिवराज सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है. निशाना साधते हुए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं.

विज्ञापन

Shivraj Singh Chouhan Targets Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों भारत द्वारा पाकिस्तान पर किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे और साथ ही स्ट्राइक के सबूत की मांग भी की थी. जिस समय उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये और उसके लिए सबूत की मांग की वे जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का संबोधन कर रहे थे. सवाल उठाते हुए उन्होंने काह था कि सेंटर ने अभी तक संसद के सामने सर्जिकल स्ट्राइक या फिर पुलवामा हमले से जुड़ी कोई भी रिपोर्ट पेश नहीं की है. केवल ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया था. दिग्विजय सिंह द्वारा उठाये गए सवालों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है.

कांग्रेस के डीएनए में पाकिस्तान परस्ती शामिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्जिकल स्ट्राइक और उसके सबूत मांगे जाने पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा. निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि- कांग्रेस के डीएनए में ही पाकिस्तान परस्ती मौजूद है. कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने हैं तो कभी भगवान श्री राम पर. दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, शिवरण सिंह चैहान ने कांग्रेस से सेना का मनोबल न गिराने की बात कही. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं. इस यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग भी इनके साथ चल रही है. राहुल गांधी सवाल करते हैं कि भारतीय सेना कमजोर हो गयी है. यह किसी भी तरह से देशभक्ति नहीं है.


इसी साल होंगे प्रदेश में चुनाव

मध्यप्रदेश में इसी साल नवंबर के महीने में चुनाव आयोजित किये जाने वाले हैं और इसी बीच यहां की राजनीति भी गर्म होती दिखाई दे रही है. इस समय शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा हैं.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola