Maharashtra Crisis: गुवाहाटी में शिंदे गुट की बढ़ी परेशानी, होटल की बुकिंग खत्म, 2 दिनों की मांगी मोहलत

Guwahati: Rebel Shiv Sena leader Eknath Shinde with other MLAs during a meeting, in Guwahati, Wednesday, June 22, 2022. (PTI Photo)(PTI06_22_2022_000243B)
सूत्रों ने जानकारी दी की एकनाथ शिंदे गुट ने गुवाहाटी में होटल प्रबंधन से अपनी बुकिंग दो दिनों के लिए बढ़ाने को कहा है. गुवाहाटी में इस समय शिंदे के साथ शिवसेना के 37 और 10 निर्दलीय विधायक हैं.
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक (Maharashtra Political Crisis) जारी है. शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अगुवाई में शिवसेना के कई विधायक गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं. इसी बीच सूत्रों ने जानकारी दी की एकनाथ शिंदे गुट ने गुवाहाटी में होटल प्रबंधन से अपनी बुकिंग दो दिनों के लिए बढ़ाने को कहा है. इधर महाराष्ट्र में पार्टी से बगावत करने वालों विधायकों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी जारी कर दी गई है. बता दें कि गुवाहाटी में इस समय शिंदे के साथ शिवसेना के 37 और 10 निर्दलीय विधायक हैं.
Eknath Shinde faction has asked the hotel management to extend its booking in Guwahati for two more days. Earlier this booking was till 28th June: Sources
— ANI (@ANI) June 25, 2022
महाराष्ट्र विधान भवन सचिवालय ने वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किये जाने संबंधी अर्जी पर शनिवार को ‘समन’ जारी कर उनसे 27 जून की शाम तक लिखित जवाब मांगा है. महाराष्ट्र विधान भवन के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत द्वारा हस्ताक्षरित, एक पत्र में शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु द्वारा नामित सभी 16 विधायकों को समन भेजा गया है.
इससे पहले, गुवाहाटी में डेरा डाले शिंदे गुट के बागी विधायकों को बुधवार को यहां पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन उनमें से कोई भी नहीं आया. इसके बाद शिवसेना ने सचिवालय को दो पत्र सौंपे, जिसमें शिंदे सहित 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है. विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को एक पत्र सौंपा है, जिसमें महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियमावली, 1986 के तहत उनकी अयोग्यता की मांग की गई है.
पत्र में बागी विधायकों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 27 जून को शाम 5.30 बजे से तक अपना लिखित जवाब देना है. यदि समन का लिखित जवाब निश्चित अवधि में नहीं दिया जाता है, तो यह माना जाएगा कि इस बारे में आपको कुछ कहना नहीं है. बता दें कि शिंदे समूह शिवसेना के दो-तिहाई से अधिक विधायकों के समर्थन होने का दावा करता है.
Also Read: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासत पर ओवैसी का तंज, कहा- यह बंदरों का डांस जैसा है
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




