Pahalgam Attack : खून ज्यादा तुम्हारा बहेगा पाकिस्तान, कांग्रेस के इस नेता ने दिया करारा जवाब
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Apr 2025 8:29 AM
Shashi Tharoor
Pahalgam Attack : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के बदले में भारत ने महत्वपूर्ण सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है. इसके बाद बिलावल भुट्टो ने भारत को धमकी दी जिसका जवाब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिया.
Pahalgam Attack : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो पर करारा हमला किया. थरूर ने कहा, ‘’भारत का पाकिस्तान के प्रति कोई आक्रामक इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान ने कुछ किया, तो उसका जवाब जरूर दिया जाएगा. यदि खून बहेगा, तो संभवतः वह पाकिस्तान के हिस्से में ज्यादा होगा.” इससे पहले बिलावल ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि सिंधु नदी हमारी थी, है और रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून, जो हमारी हिस्सेदारी छीनने की कोशिश करेगा. उनके इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.
शशि थरूर ने परमाणु हथियारों को लेकर क्या कहा?
शशि थरूर ने पाकिस्तानी नेता के बयान की निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा पर रुख को दोहराया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को यह समझना होगा कि वे भारतीयों को इस तरह नहीं मार सकते. थरूर ने भारत की परमाणु हथियारों के ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति को याद दिलाया् उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत का पाकिस्तान के खिलाफ कोई आक्रामक इरादा नहीं है. उनका बयान दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की कोशिश के तौर पर भी देखी जा रही है.
शशि थरूर पर उदित राज ने कसा तंज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर को टिप्पणी के बाद अपनी ही पार्टी के भीतर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर के रुख पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या वह “बीजेपी प्रवक्ता” हैं. थरूर का भुट्टो के बयान पर दिया गया जवाब पार्टी को पसंद नहीं आया. उदित राज ने सवाल किया कि क्या वह “सुपर-बीजेपी मैन” बनने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack : असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा निकला पाकिस्तान पर, कहा– ISIS की तरह…
उदित राज ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैं शशि थरूर से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस पार्टी में हैं या बीजेपी में?…क्या वह सुपर भाजपाई बनने की कोशिश कर रहे हैं? शशि थरूर को बीजेपी से पूछना चाहिए कि सरकार पीओके कब ले रही है?” उन्होंने कहा, “क्या बीजेपी ने उन्हें अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










