Weather Updates : झारखंड-बिहार में होगी भारी बारिश, दिल्ली का बदलेगा मौसम, जानें अपने इलाके का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A commuter rides his bicycle on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000256B)

Weather News LIVE: चक्रवाती प्रवाह के कारण झारखंड और बिहार (Jharkhand,UP,Bihar weather) में भारी बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी (IMD Alert) ने कहा कि अगले 5 दिनों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से भारी वर्षा हो सकती है. दिल्ली में भी हल्की बारिश (Delhi Rain) के आसार हैं.

विज्ञापन

राजस्थान में भारी बारिश

राजस्थान में मौसम की मार से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं. मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली और बारां जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में बारिश

दिल्ली के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आईएमडी ने कहा कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, खेकड़ा, दौराला, बड़ौत, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, खुर्जा, कासगंज, नरौरा, राया, नंदगांव और बरसाना में मध्यम दर्जें से भारी बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड में तेज बारिश शुरू

झारखंड में तेज बारिश शुरू हो गई है. यहां रविवार को तक भारी बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे 

मौसम वैज्ञानिकों ने आज दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है.

1500 मकान डूब गए

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है, जलस्तर बढ़ने से आसपास के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. एक स्थानीय व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि लगभग 1500 मकान डूब गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola