संसद और एयर इंडिया पर हमले की धमकी मामला, विदेश मंत्रालय ने कहा- सुरक्षा एजेंसियां करेंगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
संसद और एयर इंडिया पर हमले की धमकी मामला, विदेश मंत्रालय ने कहा- सुरक्षा एजेंसियां करेंगी कार्रवाई

‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) प्रमुख आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू की संसद पर हमले की धमकी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, मैं उन चरमपंथियों की खोज के लिए बहुत अधिक विश्वसनीयता नहीं बढ़ाना चाहता, इससे धमकी देने वालों को बहुत कवरेज मिलती है.

विज्ञापन

घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संसद भवन पर हमले और एयर इंडिया से यात्रा करने वाले लोगों को धमकाने वाले मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा- सुरक्षा एजेंसियां उचित कार्रवाई करेंगीं.

धमकियों को हम गंभीरता से लेते हैं : अरिंदम बागची

‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) प्रमुख आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू की संसद पर हमले की धमकी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, मैं उन चरमपंथियों की खोज के लिए बहुत अधिक विश्वसनीयता नहीं बढ़ाना चाहता, इससे धमकी देने वालों को बहुत कवरेज मिलती है. हमने अमेरिका और कनाडाई अधिकारियों के सामने इस मामले को रखा है. चरमपंथियों और आतंकवादियों की प्रवृत्ति होती है कि वे किसी मुद्दे पर मीडिया कवरेज चाहते हैं.

विदेश मंत्रालय ने एयर इंडिया को धमकी दिए जाने की निंदा की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एयर इंडिया को धमकी पर कहा, हम ऐसी किसी भी धमकी की निंदा करेंगे और हमारी सुरक्षा एजेंसियां उचित कार्रवाई करेंगी.

Also Read: पन्नू की धमकी को हल्के में नहीं ले रहा कनाडा! हो रही है वीडियो की जांच

पन्नू ने एयर इंडिया को लेकर क्या दी थी धमकी

मालूम हो गैरकानूनी संगठन एसएफजे से जुड़े पन्नू ने चार नवंबर को अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर कई वीडियो संदेश जारी किए थे. इन संदेशों में पन्नू ने सिखों से कहा कि वे 19 नवंबर और इसके बाद एयर इंडिया के विमानों से उड़ान नहीं भरें. उसने दावा किया था कि यात्रियों की जान को खतरा है. भगोड़े आतंकी ने यह भी धमकी दी थी कि वैश्विक स्तर पर एयर इंडिया का संचालन नहीं करने दिया जाएगा. इसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया और कनाडा, भारत तथा उन अन्य देशों में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी, जहां एयर इंडिया अपने विमानों का परिचालन करती है.

एनआईए ने गुरपतवंत पन्नू और उसके संगठन के खिलाफ मामला दर्ज किया

एयर इंडिया के विमानों से यात्रा करने वाले लोगों को धमकाने वाला वीडियो संदेश जारी करने के आरोप में घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसके प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के खिलाफ एनआई ने 20 नवंवबर को मामला दर्ज किया था.

2019 से ही पन्नू पर एनआईए की नजर

पन्नू पर 2019 से ही एनआईए की नजर है. इसी साल सितंबर में एनआईए ने पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ में पन्नू के हिस्से का घर और उसकी जमीन जब्त कर ली थी. एनआईए की विशेष अदालत ने पन्नू के खिलाफ तीन फरवरी 2021 को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे और उसे पिछले साल 29 नवंबर को भगोड़ा घोषित किया गया था. इसके अगले साल एक जुलाई को, पन्नू को मंत्रालय ने आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola