सीमा हैदर पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह को मानतीं हैं भाई, वायरल हुआ वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Aug 2023 7:30 PM

विज्ञापन

सीमा हैदर का एक कथित वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया वायरल हुआ. इस वीडियो में वह कहतीं नजर आ रही है कि मैंने पहले ही ये (राखियां) भेज दी हैं, ताकि वे समय पर मेरे प्रिय भाइयों तक पहुंच जाएं.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान की नागरिक सीमा हैदर को लेकर रोज नई खबर सुर्खियों में रहती है. सीमा का ताजा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत व अन्य को रक्षा बंधन से पहले राखियां उनके द्वारा भेजी गयी है.

undefined

आपको बता दें कि इस साल नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं सीमा हैदर ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी राखियां भेजी हैं. रक्षा बंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा.

undefined

सीमा हैदर का एक कथित वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया वायरल हुआ. इस वीडियो में वह कहतीं नजर आ रही है कि मैंने पहले ही ये (राखियां) भेज दी हैं, ताकि वे समय पर मेरे प्रिय भाइयों तक पहुंच जाएं, जिनके कंधों पर इस देश की जिम्मेदारी है. जय श्री राम, जय हिंद.. हिंदुस्तान जिंदाबाद…

undefined

एक और वीडियो में पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैदर (30) अपने बच्चों के साथ राखी पैक करती दिख रही हैं. इस दौरान पार्श्व में “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” गीत बज रहा है. हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं.वह मई में अपने चार बच्चों के साथ आई थीं और गुपचुप तरीके से रबूपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं.

undefined

हैदर और मीणा ने 2019-20 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए संपर्क में आने का दावा किया था. उन्हें इस साल चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक स्थानीय अदालत ने सात जुलाई को उन्हें जमानत दे दी थी. दोनों तब से ग्रेटर नोएडा में एक साथ रह रहे हैं, हालांकि स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ता मामले की जांच कर रहा है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola