ePaper

आतंकी साजिश नाकाम! अवंतीपोरा में मिला लश्कर का गुप्त ठिकाना, देखें VIDEO

Updated at : 16 Oct 2020 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी साजिश नाकाम! अवंतीपोरा में मिला लश्कर का गुप्त ठिकाना, देखें VIDEO

55 राष्ट्रीय राइफल्स और 185 बटालियन सीआरपीएफ के साथ अवंतीपोरा पुलिस की संयुक्त तलाशी अभियान में आतंकियों को बंकर मिला है.

विज्ञापन

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. 55 राष्ट्रीय राइफल्स और 185 बटालियन सीआरपीएफ के साथ अवंतीपोरा पुलिस की संयुक्त तलाशी अभियान में आतंकियों को बंकर मिला है. बंकर में हथियारों का जखीरा भरा था.

खुफिया जानकारी पर तलाशी अभियान

जानकारी के मुताबिक खुफिया जानकारी के मुताबिक 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 185वीं बटालियन और अवंतीपोरा पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक भूमिगत बंकर दिखा.

भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद मिला

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को यहां से खाने-पीने की चीजें, विस्फोटक, हथियार, गोला-बारूद और एके-47 राइफल की 2091 राउंड गोलियां मिली हैं. सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के मुताबिक ये बंकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की थी.

तलाशी अभियान में इतना हथियार मिला

जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट के आधार पर कावानी, अवंतीपोरा में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक पिस्टल, तीन हैंड ग्रेनेट, एक सैंतालिस की 2091 राउंड गोलियां सहित भारी मात्रा में गोला बारूद मिले हैं. भारतीय सेना के चिनार कोर ने इस बात की जानकारी दी.

Posted By- Suraj Thakur

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola